Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मेरा पति तीसरा निकाह करने जा रहा, रुकवा दीजिए':मेरठ में पत्नी बोली- साहब, बेटे की चाहत में मुझे घर से निकला, पहली पत्नी की हत्या कर चुका

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में एक महिला का पति तीसरी बार निकाह करने जा रहा है। महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपने पति की तीसरी शादी रुकवाने की गुहार लगाई। महिला का कहना है- पति ने बेटे की चाहत में पहली पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद मुझसे दूसरा निकाह किया। मेरे भी बेटा नहीं हुआ तो अब पति तीसरी बार शादी करने जा रहा है। साहब इसमें मेरी क्या खता है कि ऊपर वाले ने मुझे बेटा नहीं दिया। जालिम पति बेटा न होने की वजह से मुझे छोड़ रहा है। पूरा मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला…. बेटी पैदा होने पर घर से निकाला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने कहा- मेरा निकाह 3 साल पहले देहली गेट थाना क्षेत्र के खैर नगर कुरेशियां मोहल्ले के रहने वाले आसिफ से हुआ था। परिवार ने हैसियत के हिसाब से सभी दान-दहेज दिया था। शादी के बाद मैंने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन पति को बेटे की चाहत थी। इसी के चलते पति आग-बबूला हो गया और बेटी पैदा होने पर उसका व्यवहार बदल गया। वह आए दिन मुझे परेशान करने लगा। 9 महीने पहले मुझे घर से निकाल दिया, तब से मैं अपने मायके में रह रही हूं। पति का तीसरा निकाह रुकवा दीजिए महिला ने कहा- अब पति बेटे की चाहत में मुझे छोड़ रहा है। रविवार को लालकुर्ती क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से वह तीसरी शादी कर रहा है। बेटे की चाहत में आरोपी पति अपनी पहली पत्नी सना की हत्या भी कर चुका है। महिला ने कहा- साहब, इसमें मेरी क्या खता है कि ऊपर वाले ने मुझे बेटा नहीं दिया, आरोपी की तीसरी शादी रुकवा दीजिए। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे एएसपी अंतरिक्ष जैन ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में सांसद किशोरीलाल शर्मा की अध्यक्षता में दिशा बैठक:अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की शिकायतें निपटाने के निर्देश
    Next Article
    एअर इंडिया की फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग:बेंगलुरु से कोलकाता जा रही थी, मौसम खराब होने पर सुरक्षित उतारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment