Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में स्वर्वेद यात्रा महोत्सव का आयोजन:सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, जयकारों से वातावरण भक्तिमय

    13 hours ago

    2

    0

    अमेठी के गौरीगंज कस्बे में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर स्वर्वेद यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ लोधी वीर बाबा मंदिर से हुआ। श्रद्धालु झंडे-बैनर और धार्मिक ध्वज लेकर निकले। यह यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः लोधी वीर बाबा मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। स्वर्वेद महामंदिर धाम वाराणसी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी प्रमुख रही। कई महिलाओं ने अपने सिर पर स्वर्वेद ग्रंथ रखकर यात्रा में हिस्सा लिया। पुरुषों और युवाओं ने भी इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। इस आयोजन का संचालन विहंगम योग संत समाज प्रतापगढ़ द्वारा किया गया। यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उन पर पुष्प वर्षा की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। यात्रा के दौरान किसी भी अव्यवस्था या अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस प्रशासन की निगरानी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में ई-रिक्शा चालक का खतरनाक स्टंट, VIDEO:गंगा पुल पर क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर सफर
    Next Article
    पुलिस से बचकर भाग रहा 12वीं छात्र कुएं में गिरा:ललितपुर पुलिस पर खदेड़ने का आरोप, इंस्पेक्टर लाइनहाजिर, 30 अप्रैल को शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment