Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में ई-रिक्शा चालक का खतरनाक स्टंट, VIDEO:गंगा पुल पर क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर सफर

    15 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए एक ई-रिक्शा चालक का खतरनाक स्टंट सामने आया है। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के नवीन गंगा पुल पर यह घटना हुई, जहां चालक यात्रियों की जान जोखिम में डालकर ई-रिक्शा चलाता दिखा। लगभग 8 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 4 से 5 युवक छत पर भी बैठे जिससे परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि ई-रिक्शा में क्षमता से कई गुना अधिक यात्री सवार थे। वाहन के अंदर जगह न होने के कारण चालक ने कुछ यात्रियों को ई-रिक्शा के बाहर लटकाकर बैठाया था, जबकि 4 से 5 युवक छत पर भी बैठे हुए थे। नीचे भी दर्जनों यात्री किसी तरह यात्रा करते हुए दिखाई दिए। यह खतरनाक स्टंट गंगा नदी पर बने पुल पर किया जा रहा था, जहाँ जरा सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। पुल से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इस घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, गंगाघाट क्षेत्र में ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन की घटनाएं सामान्य हो गई हैं। उनका आरोप है कि संबंधित विभागों द्वारा इन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस वायरल वीडियो ने यह भी दर्शाया है कि चालक बिना किसी भय के खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। प्रशासन को खुली चुनौती प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ई-रिक्शा चालक बेखौफ होकर वाहन चला रहा था, जो पुलिस और प्रशासन को खुली चुनौती देने जैसा प्रतीत हुआ। लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि ऐसे चालकों के खिलाफ समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद अब परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की सक्रियता पर सबकी नजरें टिकी हैं। यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद के होटल में पुलिस का छापा:3 महिलाएं और 5 युवक आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में
    Next Article
    अमेठी में स्वर्वेद यात्रा महोत्सव का आयोजन:सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, जयकारों से वातावरण भक्तिमय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment