Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में शादी में दूल्हे के पिता से छिनैती:बाइक सवार बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीना, पुलिस जांच में जुटी

    16 hours ago

    1

    0

    अमेठी में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। यह घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित अमर मैरिज लॉन के पास हुई। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर करनाईपुर गांव के पूर्व शासकीय अधिवक्ता रंगनाथ मिश्रा के बेटे दीपक मिश्रा की बारात अमर मैरिज लॉन में आई थी। दीपक मिश्रा मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर तेलंगाना में तैनात हैं, जबकि दुल्हन निवेदिता ठेंगहा गांव की अंबिका तिवारी की बेटी हैं। गुरुवार करीब 10 बजे, ककवा रोड कटरा राजा हिम्मत सिंह से गाजे-बाजे के साथ बारात निकली और मैरिज लॉन की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान एक युवक मौके पर पहुंचा और दूल्हे के पिता रंगनाथ मिश्रा के हाथ में पकड़ा रुपयों से भरा बैग छीन लिया। वह कुछ दूरी पर बाइक पर बैठे अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया। घटना होते ही रंगनाथ मिश्रा ने बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। तत्काल अमेठी कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर सीओ समेत स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह पुलिस टीम द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। दूल्हे के पिता रंगनाथ मिश्रा ने बताया कि जब बारात निकली तो लोग नाच-गा रहे थे। इसी बीच एक युवक आया और उनके हाथ में रखा बैग छीनकर भाग गया।बैग में एक लाख रुपए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 13°C:सर्द हवाएं परेशान कर रही, सुबह से तेज धूप खिली, 24 फरवरी से बदलेगा मौसम
    Next Article
    बाराबंकी में अनियंत्रित ट्रक चेचिस ने रौंदा:दरवाजे पर बैठे व्यक्ति की मौत, एक घायल, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment