Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में दो बाइक की टक्कर, दो की मौत:तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के जैनबगंज बाजार में दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक चालकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर जैनबगंज बाजार में दो मोटरसाइकिलें तेज गति से आ रही थीं और अचानक उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। इलाज के दौरान अलाउद्दीन (25 वर्ष), पुत्र अजीज, निवासी शाहपुर किशनी, और योगेंद्र सिंह (17 वर्ष), पुत्र विजेंद्र सिंह, निवासी पुरे जबर बाहरपुर, की मौत हो गई। शुकुल बाजार थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ढाई फीट के यूट्यूबर संग रील बनाने पर SI निलंबित:चौराहे पर ‘छोटा ऊदल’ ने छुए पैर, रील के बाद ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर पर कार्रवाई
    Next Article
    बसपा का 'चलो बूथ की ओर' अभियान तेज:संभल के असमोली में तीन बूथों का गठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment