Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में लापरवाह कर्मचारियों पर CDO का एक्शन:गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन रोका, अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव और जिला विकास अधिकारी/उपायुक्त श्रम रोजगार संतोष कुमार ने विकास भवन सभागार में यह बैठक की। इसमें जनपद स्तरीय अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत), अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों (मनरेगा) और समस्त पंचायत सचिवों ने भाग लिया। बैठक में फैमिली आईडी, गौशाला पूलिंग एवं हरे चारे (नेपियर) की बुआई, राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त के अंतर्गत व्यय, आवास योजना की प्रगति, जल संचयन जल भागीदारी की फीडिंग, समस्त प्रकार की पेंशन के आवेदन व सत्यापन, फार्मर रजिस्ट्री, श्रम कार्ड पंजीकरण, मिशन कायाकल्प के कार्य और अन्नपूर्णा भवन निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनके वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। इनमें ग्राम पंचायत अधिकारी संगीता पाल व दीपक यादव (विकास खंड सदर), सरिता पाण्डेय (विकास खंड कुंडा) तथा ग्राम विकास अधिकारी चंद्रमौली (विकास खंड लालगंज) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत अधिकारी लालचंद्र पाल एवं बृजेश कुमार (विकास खंड बिहार) की कार्य प्रगति कम पाए जाने और कार्यों में शिथिलता बरतने के कारण उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए गए। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शिवगढ़ और अवर अभियंता लघु सिंचाई (विकास खंड गौरा) द्वारा दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण उनका वेतन बाधित करने का आदेश दिया गया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कुंडा एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा (विकास खंड सदर) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि फैमिली आईडी, समस्त प्रकार की पेंशन के आवेदन व सत्यापन, जल संचयन जल भागीदारी की फीडिंग, श्रम कार्ड पंजीकरण, आवास पूर्णता और अन्नपूर्णा भवन निर्माण जैसे शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्य 28 फरवरी तक शत-प्रतिशत पूरे किए जाएं। गौशाला पूलिंग एवं हरे चारे (नेपियर) की बुआई, राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त के अंतर्गत व्यय, मिशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में टाइलीकरण एवं दिव्यांग शौचालय निर्माण कार्य को 10 मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में बाइक अनियंत्रित होने से युवक की मौत:सड़क पर गिरने के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
    Next Article
    सैनिक बंधु समिति की बैठक कल:सेवारत और भूतपूर्व सैनिकों सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment