Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में युवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या:घर से 50 मीटर दूर नहर में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

    4 hours ago

    1

    0

    अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर नहर किनारे मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सुबह नहर की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। युवती के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से संबंधित जानकारी मिल सके। शव की स्थिति को देखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और टीम को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम का सदन:कूड़ा उठान की खराब व्यवस्था पर घेरेंगे पार्षद, कुत्तों के शेल्टर होम बनाने और महिलाओं के हॉस्टल पर लगेगी मुहर
    Next Article
    सांसद मुकेश राजपूत ने की कमेटी हॉल बनाने की घोषणा:सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन,प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment