Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर निगम का सदन:कूड़ा उठान की खराब व्यवस्था पर घेरेंगे पार्षद, कुत्तों के शेल्टर होम बनाने और महिलाओं के हॉस्टल पर लगेगी मुहर

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम सदन की बैठक में सफाई, कूड़ा उठान, पेयजल और सीवर समस्या को लेकर सदन में हंगामा होने के भी आसार हैं। सुबह 9 बजे से सदन की बैठक लालबाग मुख्यालय में शुरू हो गई है। इसमें महिला हॉस्टल, नई प्रचार नियमावली को मंजूरी मिलेगी। शूटिंग रेंज के पास की खाली जमीन पर आवासीय योजना लाने के लिए एलडीए को हैंडओवर किए जाने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों का मंजूरी दी जाएगी। अवैध होर्डिंगों पर प्रभावी रोक लगाने और के लिए शासन ने उत्तर प्रदेश (नगर निगम, आकाश चिन्ह और विज्ञापनों का विनियमन) नियमावली 2026 बनाई है । जिसका गजट नोटिफिकेशन भी फरवरी में हो चुका है। इसे अब लागू किया जाएगा। इसको लेकर प्रस्ताव सदन में रखा जाएगा। यहां से पास होने के बाद नियमावली को लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद सिर्फ वही लोग होर्डिंग लगवा सकेंगे जिसके पास नगर निगम से जारी प्रचार लाइसेंस होगा। उन होर्डिंगों को भी नगर निगम बिना किसी नोटिस के हटवा सकेगा जो आपत्तिजनक, भड़काऊ या जानलेवा होंगी। नई प्रचार नियमावली सब प्राविधान किए गए हैं। इन प्रस्ताव पर लगेगी मुहर बेसहारा कुत्तों के लिए दो शेल्टर होम बनाए जाने शूटिंग रेंज के पास खाली 41.60 एकड़ जमीन आवासीय योजना के लिए एलडीए को हैंडओवर करने सीएसआर फंड से बनाए जाने वाले वृद्धा आश्रम और महिला छात्रावास के लिए जमीन उपलब्ध कराने श्रमिकों की सहूलियत के लिए लेबर अड्डों का निर्माण ट्रैफिक विभाग को जोनवार गाड़ियों को खड़ी कराने के लिए शहरी सीमा में आठ स्थानों पर होल्डिंग एरिया बनाए जाने के लिए जमीन उपलब्ध कराए जाने। शहीद पथ के किनारे अहिमामऊ में कल्याण मंडप बनाए जाने नगर निगम के पैनल में शामिल अधिवक्ताओं की फीस बढ़ाए जाने हरिहरपुर में सीएमओ कार्यालय निर्माण उपनिबंधक प्रथम व द्वितीय के कार्यालय निर्माण लेबर अड्डा के लिए मल्हपुर, अमौसी, मोहिबुल्लापुर व बिजनौर में। सरोजनीनगर में ग्राम हसनपुर खेपली में कल्याण मध्य के निर्माण को। मोहनलालगंज मस्तेमऊ में वृद्धा आश्रम और वूमेन हास्टल के निर्माण के लिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्स-रे फिल्म के लिए 100 रुपए देना होगा:वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल में मरीजों से वसूली का आरोप, अधीक्षक बोले- कार्रवाई करेंगे
    Next Article
    अमेठी में युवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या:घर से 50 मीटर दूर नहर में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment