Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी SI एग्जाम में 5740 अभ्यर्थी अनुपस्थित:10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में पूरी हुई परीक्षा, दूसरी पाली में 1087 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी

    10 hours ago

    1

    0

    अमेठी में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा दो दिनों तक कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। इस परीक्षा में कुल 5740 अभ्यर्थियों ने हिस्सा नहीं लिया। परीक्षा जिले के 10 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। प्रत्येक पाली में 3600 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे, और दूसरे दिन भी यही स्थिति बनी रही। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कुल 370 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, जबकि क्षेत्राधिकारी (सीओ) अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवणन टी. ने स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दूर स्थित केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए एसपी के निर्देश पर ई-रिक्शा की व्यवस्था भी की गई थी, और पीआरवी गाड़ियां भी केंद्रों के बाहर गश्त कर रही थीं। दूसरे दिन की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें 2474 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1126 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई, जिसमें 2513 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1087 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा:एटा के दो चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत, फर्रुखाबाद से लौट रहे थे घर
    Next Article
    हाइटेंशन तार से चिपककर युवक की मौत, VIDEO:कानपुर में सहजन की फली तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा, लोगों ने पहले रोका था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment