Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाइटेंशन तार से चिपककर युवक की मौत, VIDEO:कानपुर में सहजन की फली तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा, लोगों ने पहले रोका था

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक सहजन के पेड़ पर चढ़कर फली तोड़ रहा था। इसी दौरान पेड़ के पास से गुजर रही बिजली की लाइन से उसका शरीर टच हो गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास मौजूद लोगों ने उसे पेड़ पर चढ़ने से मना भी किया था, लेकिन उसने बात नहीं मानी। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पूरा मामाला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दयानंद विहार का है 2 तस्वीरें देखिए……. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- युवक पेड़ पर चढ़कर सहजन की फली तोड़ रहा था, तभी वह बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बिजली सप्लाई बंद कराई गई, जिसके बाद युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। कल्यानपुर थाना प्रभारी ने बताया युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए मृतक का फोटो लेकर आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी SI एग्जाम में 5740 अभ्यर्थी अनुपस्थित:10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में पूरी हुई परीक्षा, दूसरी पाली में 1087 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी
    Next Article
    पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा दो पालियों में संपन्न:17 केंद्रों पर 9543 अभ्यर्थी शामिल, 2937 अनुपस्थित रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment