Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी विधायक ने डीएम को लिखा पत्र:ककवा रोड की जर्जर सड़क दुरुस्त कराने की मांग, जलभराव और गड्ढों से बढ़ी परेशानी

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ककवा रोड स्थित ओवरब्रिज से पुलिस लाइन तक जर्जर हो चुके मार्ग के निर्माण की मांग की है। उन्होंने बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव और आमजन को हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए सड़क निर्माण के साथ स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। विधायक ने पत्र में कहा कि विधानसभा क्षेत्र अमेठी के अंतर्गत नगर स्थित ककवा रोड पर ओवरब्रिज से पुलिस लाइन के आगे तक का संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव होने से हालात और गंभीर हो जाते हैं। गड्ढों और कीचड़ से आवागमन प्रभावित पत्र के अनुसार, सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने से राहगीरों, दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों के साथ आसपास के ग्रामीणों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण आवागमन भी बाधित हो रहा है। विधायक ने कहा कि यह मार्ग नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसलिए जनहित में इसका शीघ्र निर्माण कराया जाना आवश्यक है। प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की मांग महाराजी प्रजापति ने जिलाधिकारी से संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश देकर सड़क निर्माण और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बरसात में सड़क की वर्तमान स्थिति आमजन के लिए गंभीर समस्या बन गई है, इसलिए इस पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में विकास भवन गौरीगंज में आयोजित दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में भी ककवा रोड के रायपुर फुलवारी क्षेत्र में जलभराव का मुद्दा उठाया गया था, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अब विधायक के पत्र के बाद सड़क निर्माण और समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJP बोली-यूपी में पेपर लीक नहीं रुका तो आंदोलन होगा:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न, मेलोडी खिलाई; डांस किया, पोल पर चढ़े
    Next Article
    24 घंटे में 108 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर:कानपुर में नरौरा और हरिद्वार से आया 1,33,649 क्यूसेक पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment