Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस

    5 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, 25 जुलाई सोशल मीडिया पर एक राजनीतिक दल द्वारा साझा की गई वह ग्राफिक तस्वीर, जिसमें पुलिस बैरिकेड के ऊपर डॉ. बी. आर. आंबेडकर की तस्वीर पकड़े हुए खून से सना एक हाथ दिखाया गया है, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से बनाई गई है और किसी वास्तविक घटना को नहीं दर्शाती। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह कहा। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, पुलिस बैरिकेड के ऊपर डॉ. बी. आर. आंबेडकर की तस्वीर पकड़े हुए खून से सने हाथ को दर्शाने वाली एक ग्राफिक तस्वीर को वास्तविक घटना बताकर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।पुलिस ने कहा कि यह तस्वीर पूरी तरह से सिंथेटिक है और एआई की मदद से तैयार की गई है। यह किसी वास्तविक घटना, किसी वास्तविक चोट या शारीरिक हिंसा को नहीं दर्शाती। दिल्ली पुलिस ने कहा, उचित संदर्भ या घोषणा के बिना एआई से तैयार सामग्री साझा करने से अफरा-तफरी फैल सकती है और भ्रामक सूचना का प्रसार हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
    Next Article
    PM Modi का बड़ा फैसला: Dharmendra Pradhan का इस्तीफा मंजूर, Pralhad Joshi बने Education Minister

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment