Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AMU प्रॉक्टर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप:अलीगढ़ में छात्र नेता और सुरक्षा एजेंसी संचालक ने की शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने पर जांच शुरू

    8 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के प्रॉक्टर प्रो. नवेद खान के खिलाफ छात्र नेता और सिक्योरिटी एजेंसी संचालक ने तहरीर दी है। 6 अप्रैल को एएमयू में बिना नंबर प्लेट की कार के मामले में प्रॉक्टोरियल टीम की तरफ से छात्र नेता नदीम अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष और वर्तमान शोध छात्र नदीम अंसारी ने प्रॉक्टर पर पद के दुरुपयोग और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसएसपी नीरज कुमार जादौन और सीओ तृतीय सर्वम सिंह से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, कार स्वामी और सिक्योरिटी एजेंसी संचालक आशीष सिंह ने प्रॉक्टर पर 14 हजार रुपए बकाया न देने और नाम जानने के बाद धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत की है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिक्योरिटी के रुपए लेने गए थे एएमयू सुरक्षा एजेंसी संचालक आशीष सिंह का आरोप है कि उनके गार्ड प्रॉक्टर नावेद खान के आवास पर तैनात थे। जिनका करीब 14,000 रुपए का भुगतान बकाया था। आशीष का आरोप है कि 6 अप्रैल को ​जब वे बकाया पैसा मांगने यूनिवर्सिटी पहुंचे, तो प्रॉक्टर टीम ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। ​आरोप है कि टीम ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धार्मिक टिप्पणी की। ​यही नहीं, पुलिस बल के साथ मिलकर उनकी गाड़ी की तलाशी ली गई और उसे फर्जी तरीके से सीज करा दिया गया। बाद में आशीष ने कोर्ट के जरिए गाड़ी रिलीज कराई। ​पूर्व उपाध्यक्ष पर दर्ज हो गया मुकदमा एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष और शोध छात्र नदीम अंसारी का कहना है कि उन्हें आशीष ने फोन कर मौके पर बुलाया था। कैंपस में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से वे मध्यस्थता करने पहुंचे थे, लेकिन प्रॉक्टर ने पुरानी रंजिश निकालते हुए उन्हें ही मुख्य आरोपी बनाकर FIR दर्ज करा दी। 2016 में हुई थी बहस ​नदीम अंसारी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि साल 2016-17 में वह छात्र संघ के उपाध्यक्ष थे। उस समय नवेद खान डिप्टी प्रॉक्टर थे। उस समय छात्र हितों को लेकर दोनों के बीच कई बार तीखी बहस हुई थी। नदीम का आरोप है कि अब प्रॉक्टर का पद मिलते ही नावेद खान ने उस पुरानी खुन्नस को निकालने के लिए उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ​गंभीर बीमारी में भी प्रताड़ना का आरोप ​नदीम ने शिकायत में बताया है कि ​28 नवंबर 2024 को वे घोड़े से गिर गए थे। इसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। ​उनका इलाज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में चल रहा है और वे एक न्यूरो पेशेंट हैं। ​डॉक्टरों ने उन्हें मानसिक तनाव से बचने की सलाह दी है, लेकिन प्रॉक्टर द्वारा उन्हें हॉस्टल से निकालने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है। मुकदमे की जांच करने की मांग ​नदीम अंसारी ने एसएसपी नीरज कुमार जादौन को भेजे प्रार्थना पत्र में मांग की है कि ​प्रॉक्टर नावेद खान और उनकी टीम के खिलाफ पद के दुरुपयोग और झूठी FIR दर्ज कराने पर मुकदमा दर्ज हो। नदीम अंसारी ने एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल की है, जिसके माध्यम से उनका दावा है कि वह शांत खड़े हुए हैं। पुलिस और प्रॉक्टोरियल टीम का कोई विरोध नहीं किया है। प्रॉक्टर–एजेंसी संचालक का ऑडियो वायरल सिक्योरिटी एजेंसी संचालक के शिकायत करने के बाद एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें प्रॉक्टर और आशीष बात कर रहे हैं। आशीष एएमयू प्रॉक्टर से सिक्योरिटी के रुपए लेने और कैंपस में नाम पूछने पर धार्मिक टिप्प्णी की शिकायत करते हुए सुने जा रहे हैं। वहीं, प्रॉक्टर आशीष को छात्र राजनीति में न पड़ने की सलाह देते हुए धमकाते हैं। वह आशीष का जीएसटी का बिल देकर रुपए लेने के लिए भी कहते हैं। जांच के दिए गए हैं आदेश सीओ तृतीय सर्वम सिंह का कहना है कि धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, छात्र नेता नदीम अंसारी ने भी शिकायत की है। इस मामले में भी जांच कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में पीएम सूर्य घर योजना पर डीलर मीट:ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर क्रांति, 100 से अधिक डीलर हुए शामिल
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल-आसनसोल समर स्पेशल ट्रेन शुरू:बरेली के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी, गर्मी में यात्रियों को मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment