Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनामिका अंबर बोलीं- योगी ही दोबारा बनेंगे मुख्यमंत्री:CM के लिए गाना गाया- शासन पे भगवाधारी है, एक्शन अब भी जारी है

    8 hours ago

    1

    0

    ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर कमल खिलेगा और योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। जनता समझदार है। वह जानती है कि किसे चुनना है और किसे सत्ता में बनाए रखना है।’ ये कहना है देश की मशहूर कवयित्री अनामिका जैन अंबर का। कानपुर में दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई बदलाव हुए हैं, जिनका लाभ जनता ने देखा और महसूस किया है। लोग चाहते हैं कि ये बदलाव और विकास आगे भी जारी रहें। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए नया गीत लिखने की भी जानकारी दी। योगी के लिए लिखा नया गीत, काशी-मथुरा का जिक्र अनामिका जैन अंबर ने बताया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए नया गीत लेकर आ रही हैं। इसमें अयोध्या के साथ काशी और मथुरा का भी जिक्र होगा। उन्होंने गीत की पंक्तियां सुनाईं- “योगी जी, सत्य सनातन का सार मिले फिर, यूपी में बाबा को प्यार मिले। ओ गोरखपुर सन्यासी, बाकी है मथुरा-काशी, योगी जी वाह, योगी जी।” उन्होंने अपनी कविता की पंक्तियां भी सुनाईं- “शासन पे भगवाधारी है, एक्शन अब भी जारी है, योगी जी वाह, योगी जी वाह।” कवयित्री ने कहा कि अभी प्रदेश में बहुत कुछ होना बाकी है। जनता जिन बदलावों और विकास कार्यों की उम्मीद कर रही है, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए योगी आदित्यनाथ का दोबारा मुख्यमंत्री बनना जरूरी है। यूपी के बाहर के कलाकार भी यहां के लिए गा रहे गीत अनामिका ने कहा कि कलाकार की पहचान किसी एक प्रदेश तक सीमित नहीं होनी चाहिए। हम बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश या राजस्थान के हों, सबसे पहले हिंदुस्तानी हैं। उन्होंने कहा कि केवल उत्तर प्रदेश के विकास से देश आगे नहीं बढ़ेगा, बल्कि पूरे देश का विकास जरूरी है। हालांकि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां के चुनावों का असर पूरे देश पर पड़ता है। ‘यह राम-कृष्ण का देश, बाबर से प्यार है तो वहां जाएं’ विपक्ष पर निशाना साधते हुए अनामिका ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की पहचान उसकी संस्कृति से होती है। यह राम-कृष्ण का देश है और इसे जितनी जल्दी स्वीकार किया जाए, उतना अच्छा है। हम वसुधैव कुटुंबकम के अनुयायी हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी सांस्कृतिक पहचान राम और कृष्ण से जुड़ी है। जिन्हें बाबर से प्यार वो वहीं चले जाएं उन्होंने कहा कि जिन्हें बाबर से प्यार है, वे बाबर के देश चले जाएं। उन्हें पूरा भरोसा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। कविता के जरिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- सारे जहां से अच्छा यह हिंदुस्तान हमारा है, यहां एकता है दिल में, व्यवहार में भाईचारा है। तो याद रहे यह राम की धरती सत्य सनातन वाली है, वो बाबर के देश में जाएं, बाबर जिनको प्यारा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में भगवा हुईं मंदिर-मस्जिद, VIDEO:विरासत गलियारा एक रंग में रंगा, लोग बोले- पार्किंग-रोड चौड़ी होने से कारोबार बढ़ गया
    Next Article
    केशव बोले- राहुल-अखिलेश अब बिलबिला रहे:क्या सपाई कानून का राज बना पाएंगे, साइकिल की बटन दबाओगे तो गुंडागर्दी आएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment