Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव बोले- राहुल-अखिलेश अब बिलबिला रहे:क्या सपाई कानून का राज बना पाएंगे, साइकिल की बटन दबाओगे तो गुंडागर्दी आएगी

    10 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- राहुल और अखिलेश दोनों के हाथों से सरकार चली गई है। इसीलिए ये परेशान हैं, अब बिलबिला रहे हैं। कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि महिलाओं को आरक्षण क्यों दे रहे, परिसीमन क्यों कर रहे हो? 2047 तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठ पाएंगे। लखनऊ की सत्ता वालों को केवल सैफई की सत्ता मिल सकती है। अखिलेशजी केवल सैफई का प्रधान बन सकते हो। राहुल गांधी को देश की सत्ता देने का मतलब है कि देश की लुटिया डूब जाएगी। केशव ने कहा- सपा के चुनावी घोषणा पत्र में है कि कानून का राज कराएंगे। क्या गुंडागर्दी करने वाले सपाई कानून का राज बना पाएंगे? कमल का बटन दबाओगे तो सुरक्षा, विकास और खुशहाली आएगी। साइकिल की बटन दबाओगे तो गुंडागर्दी, अपराध, छेड़खानी आएगी। केशव ने संबोधन के आखिरी में कहा- राधे राधे कमल खिला दे। मेरठ में दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में सामाजिक समरसता यात्रा का केशव ने स्वागत किया। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर जनसभा को संबोधित किया। यहां मंच पर करीब 40 संत मौजूद रहे। संत रविदास की सच्ची पूजा है कि कोई भूखा न सोए केशव ने कहा- संत रविदास का स्थान काशी है। वहीं से सामाजिक समरसता यात्रा शुरू हुई है और अब यह पूरे देश में जा रही है। हर जगह यात्रा का स्वागत हो रहा है। संत रविदास के अनुयायी पूरे देश में हैं। संत रविदास की सच्ची पूजा यही है कि देश में कोई भूखा न सोए। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने ऐसा संविधान दिया, जिसने राजा और रंक के बीच का भेद मिटाया। पूरा देश संविधान देने वाले बाबा साहेब का सम्मान करता है। यह संविधान और गुरु परंपरा की देन है। रविदास की चरण पादुका को सिर पर रखा तो भावुक हुआ केशव संत रविदास की चरण पादुकाओं को सामाजिक समरसता यात्रा के रथ से अपने सिर पर रखकर मंच पर लाए, यहां पर स्थापित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह भरत जी को भगवान राम की चरण पादुकाएं सिर पर रखने का अवसर मिला था, वैसा ही भाव मुझे आज महसूस हुआ। पादुकाओं को सिर पर रखते समय मैं भावुक हो गया। विरोधियों को श्रमिकों का सम्मान बर्दाश्त नहीं होता केशव ने कहा कि यह राजनीतिक आयोजन नहीं है, लेकिन लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे महत्वपूर्ण है। यह ताकत बाबा साहेब के संविधान ने दी है। उन्होंने मंच पर लगे एक पोस्टर का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज कुंभ में स्वच्छता व्यवस्था करने वाले श्रमिकों के साथ कुर्सियों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। केशव ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों को श्रमिकों और स्वच्छता कर्मियों का सम्मान बर्दाश्त नहीं होता। भाजपा श्रमिकों को देवता मानती है। ‘सैफई की सत्ता तक सीमित रह जाएंगे अखिलेश’ केशव ने कहा- लखनऊ की सत्ता वालों को केवल सैफई की सत्ता मिल सकती है। अखिलेश यादव केवल सैफई के प्रधान बन सकते हैं। राहुल गांधी को देश की सत्ता सौंपने का मतलब देश को नुकसान पहुंचाना होगा। उचक्के ने बेटी को छेड़ा तो देखा पुलिस ने क्या किया केशव ने मेरठ में दो दिन पहले होटल में युवती से छेड़खानी की घटना का जिक्र किया। कहा- मेरठ में अभी दो दिन पहले एक बेटी को उचक्के ने छेड़ा था। आपने देखा होगा पुलिस ने उसका क्या किया। वो सॉरी कहता हुआ नजर आया। ये भाजपा की सरकार है। उचक्कों को मारेगी, तोड़ेगी और जेल में ठूंस देगी। बागपत से मेरठ पहुंची यात्रा, रात में होगा प्रवास सामाजिक समरसता यात्रा बागपत से होते हुए मेरठ पहुंची। यात्रा के स्वागत और जनसभा की तैयारियों में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जुटे हैं। यात्रा में शामिल लोगों के रात में मेरठ में ही ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके बाद यात्रा हापुड़ के लिए रवाना होगी। आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार पर संत रविदास का चित्र लगाया गया है। मंच पर विभिन्न समुदायों के संतों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनामिका अंबर बोलीं- योगी ही दोबारा बनेंगे मुख्यमंत्री:CM के लिए गाना गाया- शासन पे भगवाधारी है, एक्शन अब भी जारी है
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:UPPCS-2025 के प्रीलिम्स-मेंस और इंटरव्यू के नतीजे दोबारा होंगे जारी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment