Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनन्या ने ‘कॉफी विद करण’ में कार्तिक को लगाया कॉल:ईशान-आदित्य का भी हुआ जिक्र, अनन्या बिड़ला बोलीं- अपने सारे एक्स को फोन लगा दिया

    12 hours ago

    1

    0

    करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 में अनन्या बिड़ला और अनन्या पांडे साथ नजर आएंगी। एपिसोड से पहले शो का एक प्रोमो सामने आया, जिसमें अनन्या पांडे ने अपने रूमर्ड एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन को फोन लगा दिया। इस पर अनन्या बिड़ला ने मजेदार रिएक्शन दिया। दरअसल, प्रोमो में करण जौहर, अनन्या पांडे और अनन्या बिड़ला साथ नजर आ रहे हैं। प्रोमो में बातचीत के दौरान अनन्या पांडे कार्तिक आर्यन को फोन लगा देती हैं। इस पर करण जौहर कहते हैं कि उन्होंने आदित्य रॉय कपूर को फोन लगाया है। अनन्या इस पर ईशान खट्टर का नाम लेती हैं, लेकिन फोन पर कार्तिक होते हैं। यह देखकर अनन्या बिड़ला मजाक में कहती हैं, 'आपने अपने सारे एक्स को फोन लगा दिया?' इस पर अनन्या पांडे जोर से हंसने लगती हैं। हालांकि, प्रोमो में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की पूरी बातचीत नहीं दिखाई गई है। बता दें कि अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन के ‘पति पत्नी और वो’ (2019) में साथ काम करने के दौरान डेटिंग की अफवाहें थीं। अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के ‘खाली पीली’ (2020) में साथ काम करने के बाद रिश्ते में होने की खबरें थीं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते की सार्वजनिक पुष्टि नहीं की। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। खबरों के मुताबिक, 2022 में उनका रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद अनन्या का नाम आदित्य रॉय कपूर से जुड़ा। अनन्या और आदित्य कई बार सार्वजनिक जगहों पर साथ नजर आए। 2024 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। शो में पहले भी कार्तिक का जिक्र हो चुका है अनन्या पांडे पहले भी ‘कॉफी विद करण’ में कार्तिक आर्यन का जिक्र कर चुकी हैं। ‘कॉफी विद करण 6’ में अनन्या ने कहा था कि उन्हें कार्तिक बहुत क्यूट लगते हैं। जब करण जौहर ने कहा था कि सारा अली खान पहले से ही कार्तिक के साथ डेट पर जाने की लाइन में हैं, तो अनन्या ने कहा था, “मैं भी उस डेट पर जाना चाहती हूं, जहां सारा और कार्तिक जा रहे हैं।” सीजन 7 में अनन्या ने एक सेगमेंट के दौरान कार्तिक को कॉल किया था। उन्होंने कार्तिक और फिल्ममेकर करण जौहर के बीच मतभेद दूर कराने की कोशिश भी की थी। शनाया कपूर ने भी शो में एंट्री की इस एपिसोड में शनाया कपूर भी खास मेहमान के तौर पर नजर आएंगी। रैपिड-फायर राउंड में करण जौहर ने पूछा कि उनके और अनन्या के बीच क्या समानता है? शनाया ने जवाब दिया, “रणवीर सिंह।” उनके जवाब से हैरान करण ने पूछा, “रणवीर?” इस पर अनन्या ने हंसते हुए कहा, “यह सच है।” अनन्या बिड़ला ने अपनी एक खास डेट का किस्सा सुनाया प्रोमो में रैपिड-फायर राउंड के दौरान अनन्या बिड़ला के जवाब भी दिखाए गए हैं। रोमांटिक जेस्चर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने एक खास डेट का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने डेट के लिए पूरी जगह खाली करवा दी थी। अनन्या पांडे को यह जेस्चर काफी रोमांटिक लगा। इस पर करण जौहर ने कहा, “और अमीर।” उनकी बात पर दोनों हंसने लगीं। ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। इसके नए एपिसोड हर बुधवार शाम 7 बजे रिलीज होते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए इंदौर तैयार:टिकट ₹1500 से शुरू, 8 लाख में टेबल पर बैठ सकेंगे; ऐसा रहेगा पार्किंग-पुलिस का पूरा प्लान
    Next Article
    टीम इंडिया का 5वां विकेट गिरा:अक्षर पटेल 45 रन बनाकर आउट; ब्रेसवेल को पहला विकेट

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment