Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    द्विपक्षीय रक्षा संबंध मजबूत करने Czech Republic जाएंगे Army Chief General Dheeraj Seth

    1 hour from now

    3

    0

    थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रक्षा संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से 16 से 19 नवंबर तक चेक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करेंगे और वहां के सशस्त्र बलों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करना, दोनों देशों की सेनाओं के बीच संपर्क बढ़ाना और रक्षा प्रौद्योगिकी एवं उद्योग के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशना है। अधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा नियमित सैन्य संवाद, पेशेवर आदान-प्रदान और औद्योगिक साझेदारी के जरिए द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने की भारत और चेक गणराज्य की ‘‘साझा प्रतिबद्धता’’ को दर्शाती है।मंत्रालय ने बताया कि 16 से 19 नवंबर की यात्रा के दौरान भारतीय थलसेना प्रमुख प्राग स्थित जनरल स्टाफ मुख्यालय (जीएसएचक्यू) में जनरल स्टाफ के प्रथम उप प्रमुख एवं उप रक्षा प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पेट्र सेपेल्का समेत चेक गणराज्य के सशस्त्र बलों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। जनरल सेठ शहीद सैनिकों को जनरल स्टाफ मुख्यालय में आयोजित समारोह में श्रद्धांजलि देंगे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘वह रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।इन बैठकों में सैन्य सहयोग, प्रशिक्षण, आधुनिकीकरण और उभरती सुरक्षा चुनौतियों सहित आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा होगी।’’ मंत्रालय ने बताया कि सेना प्रमुख ब्रनो स्थित रक्षा विश्वविद्यालय और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के संयुक्त रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु रक्षा उत्कृष्टता केंद्र का भी दौरा करेंगे। इस दौरान वह चेक गणराज्य के सशस्त्र बलों के विशेष प्रशिक्षण, अभियान संबंधी क्षमताओं और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। सेना प्रमुख रक्षा प्रौद्योगिकी और उद्योग के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए अंतर-सरकारी रक्षा सहयोग एजेंसी (एएमओएस), रक्षा उद्योग संघ और प्रमुख रक्षा उपकरण निर्माताओं के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद Pune Airport पर वापस लौटी गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट, अंदर बैठे थे 192 यात्री
    Next Article
    IndiGo फ्लाइट की Pune Airport पर इमरजेंसी लैंडिंग, लैंडिंग गियर में आई खराबी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment