Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    FAA प्रमुख बोले- US में रविवार रात तक सामान्य होंगी फ्लाइट्स, तकनीकी खराबी से 6000 उड़ानें हुईं रद्द

    2 hours ago

    4

    0

    अमेरिका में हवाई यातायात ठप होने के बाद शनिवार को विमानन कंपनियों ने हजारों उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और दुनियाभर में हवाई यात्रा प्रभावित हुई। हालांकि, अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के प्रमुख ब्रायन बेडफोर्ड ने उम्मीद जतायी कि रविवार रात तक देश में हवाई सेवाएं सामान्य हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि संकट का सबसे मुश्किल दौर बीत चुका है।पिछले 25 वर्ष में यह अमेरिका में हवाई यातायात पर लगाई गई सबसे लंबी रोक थी। अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि यह समस्या उस समय शुरू हुई, जब ठेकेदार कंपनी ‘एल3हैरिस टेक्नोलॉजीज इंक’ हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में इस्तेमाल होने वाले पुराने तांबे के तारों के एक हिस्से को नए फाइबर ऑप्टिक तारों से बदल रही थी। इस प्रक्रिया के दौरान किसी तरह प्रणाली पर अत्यधिक दबाव पड़ गया जिसे वह संभाल नहीं सकी।इस काम के कारण संचार व्यवस्था और रडार प्रणाली में रुक-रुककर बाधाएं आने लगीं। इसके बाद सरकार को चार घंटे से अधिक समय तक हवाई यातायात पूरी तरह रोकना पड़ा। डफी ने कहा कि अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि इसके पीछे ठेकेदार की लापरवाही थी या खराब राउटर इसकी वजह बना।वहीं, एल3हैरिस ने एक बयान में कहा कि वह इस बात का पता लगाने के लिए एफएए की जांच में सहयोग कर रही है कि उड़ान पर देशव्यापी रोक की वजह क्या थी। कंपनी ने कहा कि वह यात्रियों, विमानन कंपनियों और हवाई यातायात संचालन पर पड़े इस प्रभाव को गंभीरता से लेती है। अमेरिका में इससे पहले जनवरी 2023 में उड़ान पर इस प्रकार की देशव्यापी रोक लगाई गई थी।उस समय पायलटों को जरूरी सूचनाएं भेजने वाली एफएए की एक प्रमुख कंप्यूटर प्रणाली में खराबी आ गई थी। 11 सितंबर, 2001 के आतंकी हमलों के बाद यह दूसरी बार था, जब पूरे देश में हवाई यातायात रोकना पड़ा। विमानन सलाहकार एंड्रयू चार्लटन ने कहा कि शुक्रवार को लगी इस रोक से अमेरिका में प्रतिदिन संचालित होने वाली करीब 45 हजार उड़ानों में से लगभग एक चौथाई प्रभावित हुईं।अमेरिका के विभिन्न हवाई अड्डों पर शनिवार को यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाशते रहे। कुछ लोगों ने होटलों में रुककर स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया, जबकि अन्य ने किराये की कार लेने और बस या ट्रेन के टिकट हासिल करने के लिए भागदौड़ की। कई यात्रियों को हवाई अड्डों पर ही रात गुजारनी पड़ी।इस सप्ताहांत होने वाले मुकाबलों के लिए यात्रा कर रही खेल टीमों को भी अपने कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ा। मिसिसिप्पी की फुटबॉल टीम का ओक्लाहोमा में होने वाला मुकाबला रविवार तक के लिए टाल दिया गया। देशभर में सभी उड़ानों पर रोक लगाए जाने से पेशेवर और कॉलेज स्तर की खेल टीमों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई थीं।हालांकि, शनिवार को कई बड़े खेल आयोजनों का कार्यक्रम धीरे-धीरे सामान्य होने लगा। शनिवार को खेलने वाली ज्यादातर कॉलेज फुटबॉल टीमें मैच से एक दिन पहले ही संबंधित शहर पहुंच जाती हैं। ऐसे में कई मुकाबलों को घंटों के लिए टालना पड़ा, ताकि बाहर से आने वाली टीमों को पहुंचने और तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटअवेयर’ के अनुसार, शनिवार को अमेरिका में 6,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Araria में Operation Prahar के तहत 25 करोड़ रुपये की स्मैक जब्त, 6 तस्कर धरे गए
    Next Article
    Donald Trump के Golf Course प्रोजेक्ट पर US Court ने लगाई अंतरिम रोक

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment