Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनऑफिशियल टेस्ट, इंडिया-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को 162 रन से हराया:कुशाग्र ने दोनों पारियों में 159 रन बनाए; शम्स ने 7 विकेट लिए

    4 hours ago

    1

    0

    इंडिया-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को पहले अनऑफिशियल टेस्ट में 162 रन से हरा दिया। पुडुचेरी में खेले गए मुकाबले में 363 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम 200 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया-ए 171 रन पर सिमट गई। इससे इंडिया-ए को पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने 199 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया-ए के सामने 363 रन का टारगेट रखा। भारत के लिए कुमार कुशाग्र ने पहली पारी में 113 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 46 रन पर नाबाद रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शम्स मुलानी ने दोनों पारियों में कुल 7 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में एक भी अर्धशतक नहीं ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए दूसरी पारी में फर्गस ओनील ने 52 गेंदों पर 47 और नाथन मैकस्वीनी ने 75 गेंदों पर 35 रन बनाए। जेसन सांघा ने 23 गेंदों पर 26 रन की तेज पारी खेली, जबकि टॉड मर्फी ने 17 रन बनाए। भारत-ए की ओर से तुषार देशपांडे और शम्स मुलानी ने 3-3 विकेट लिए। अंशुल कंबोज और तनुश कोटियन को 2-2 विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया ने 55/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया-ए ने 55/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 31.5 ओवर में 100 रन पूरे किए। इसके बाद भारत-ए ने लगातार विकेट लेकर दबाव बनाया। 36 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया-ए का स्कोर 4 विकेट पर 114 रन था। 8वें विकेट के लिए फर्गस ओनील और टॉड मर्फी ने 59 गेंदों पर 50 रन जोड़े। लंच तक ऑस्ट्रेलिया-ए ने 7 विकेट पर 185 रन बनाए। इसके बाद टीम 54.5 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट हो गई। तीसरे दिन भारत दूसरी पारी में 199 पर ऑलआउट ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के तीसरे दिन इंडिया-ए की टीम दूसरी पारी में 199 रन पर ऑलआउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया-ए ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 55 रन बना लिए। पूरी खबर… दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया-A 171 रन पर ऑलआउट इंडिया-A ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया-A को 171 रन पर ऑलआउट कर दिया। पुडुचेरी में दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 55.3 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी। पूरी खबर… पहले दिन सुदर्शन, कुशाग्र और कोटियन की फिफ्टी इंडिया-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच पहला अनऑफिशयल टेस्ट मैच पुडुचेरी में खेला जा रहा है। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं। तनुश कोटियन 68 और शम्स मुलानी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले कुमार कुशाग्र 82 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं साई सुदर्शन ने 57 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया-A के गेंदबाज कोरी रोचिसियोली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशियन गेम्स में नेपाल का उलटफेर:अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, 102 रन का टारगेट 18वें ओवर में हासिल किया
    Next Article
    श्रीलंका ने इंग्लैंड को 16 रन से हराया:दूसरे वनडे में मेंडिस का शतक, वेल्लालागे के 3 विकेट; बटलर की चोट से पलटा मैच

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment