Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीलंका ने इंग्लैंड को 16 रन से हराया:दूसरे वनडे में मेंडिस का शतक, वेल्लालागे के 3 विकेट; बटलर की चोट से पलटा मैच

    10 hours ago

    1

    0

    श्रीलंका ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 16 रन से हरा दिया। हेडिंग्ले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 321 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 9 विकेट पर 305 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को द ओवल में खेला जाएगा। इस जीत के साथ श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ सात साल बाद उसके घर में वनडे मैच जीता है। इससे पहले 2019 में भी श्रीलंका ने हेडिंग्ले में ही इंग्लैंड को हराया था। कुसल मेंडिस ने 121 रन की पारी खेली श्रीलंका की जीत में कप्तान कुसल मेंडिस ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 82 गेंदों पर शतक लगाया और 121 रन की पारी खेली। कुसल ने कामिंदु मेंडिस के साथ 137 रन की साझेदारी की। कामिंदु ने 54 रन बनाए। इसके अलावा पवन रथनायके ने 48 और जनिथ लियानगे ने 32 रन का योगदान दिया। ओवरटन की बॉल पर चौके से शतक श्रीलंका ने पावरप्ले में तेज शुरुआत की। 32वें ओवर में श्रीलंका के 200 रन पूरे हो गए थे। मेंडिस ने जोश टंग के एक ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाकर 19 रन बटोरे। इसके बाद उन्होंने जेमी ओवरटन की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। बटलर की चोट से पलटा मैच 322 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने तेज शुरुआत की। बेन डकेट (67) और टॉम बैंटन (73) ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। इसके बाद दुनिथ वेल्लालागे ने तीन विकेट लेकर श्रीलंका की वापसी कराई। जोस बटलर ने 45 गेंदों पर 69 रन बनाकर इंग्लैंड को संभाला। 38वें ओवर में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। उस समय इंग्लैंड को 68 रन चाहिए थे। बटलर बाद में लौटे, लेकिन सिर्फ चार गेंद खेल सके और चोट से परेशान नजर आए। इसके बाद इंग्लैंड वापसी नहीं कर सका। आखिरी ओवरों में श्रीलंका की शानदार गेंदबाजी बटलर के मैदान से बाहर जाने के बाद श्रीलंका ने इंग्लैंड पर दबाव बढ़ा दिया। अगले 60 गेंदों में श्रीलंका ने सिर्फ एक बाउंड्री दी। इस दौरान इंग्लैंड ने 5 विकेट गंवाए और 52 रन ही जोड़ सका। विल जैक्स ने 52 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिलाने की कोशिश की। 48वें ओवर में उनके छक्के से इंग्लैंड की उम्मीदें फिर जगीं, लेकिन इसके बाद श्रीलंका के गेंदबाजों ने कोई बाउंड्री नहीं दी। ईशान मलिंगा और दिलशान मदुशंका ने आखिरी दो ओवरों में शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को 305/9 तक रोक दिया। श्रीलंका ने 16 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। -------------------------------------- साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 67 रन से हराया:पहले वनडे में ब्रीट्जके का शतक, यानसन की फिफ्टी, महाराज के 4 विकेट साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 67 रन से हरा दिया। डरबन के किंग्समीड में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 297 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 41.2 ओवर में 230 रन पर ऑलआउट हो गया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनऑफिशियल टेस्ट, इंडिया-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को 162 रन से हराया:कुशाग्र ने दोनों पारियों में 159 रन बनाए; शम्स ने 7 विकेट लिए
    Next Article
    एशियन गेम्स- भारतीय विमेंस हॉकी टीम सेमीफाइनल में:जापान को 3-1 से हराया, टीम की लगातार चौथी जीत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment