Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के बाद उनके समर्थन में कई बॉलीवुड एक्टर आ गए हैं। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने करीब 3 मिनट का वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड कर दलेर मेहंदी में अपना विश्वास दिखाया है और उन्हें अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि किसी को किसी से भी इस तरह बात नहीं करनी चाहिए। अनुपम खेर ने कहा- जितना मैं दलेर मेहंदी को जानता हूं, वह शराब नहीं पीते। कुछ सालों से उनकी तबीयत ठीक नहीं है। हो सकता है कि वह बीमार रहे हों और कमिटमेंट के चलते गाने पहुंच गए हों, लेकिन मंत्री ने ठीक नहीं किया। अनुपम खेर से पहले दलेर मेहंदी के छोटे भाई मीका सिंह ने उनका समर्थन किया। इसके बाद कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा और सिंगर-रैपर बादशाह भी खुलकर दलेर मेहंदी के पक्ष में आए। बता दें कि उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में 18 अक्टूबर को परफॉर्मेंस के दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अचानक स्टेज पर पहुंच गए। उन्होंने दलेर मेहंदी पर लिप-सिंकिंग करने और शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए बीच में ही उनकी परफॉर्मेंस रुकवा दी और उन्हें फटकारा था। वीडियो में अनुपम खेर ने ये बातें कहीं अन्य कलाकार इस विवाद पर क्या बोले कपिल शर्मा बोले- सर्जरी हुई थी इस विवाद को लेकर कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- पाजी एक गंभीर सर्जरी से गुजरे हैं, जिसके बारे में लोग नहीं जानते। हम सभी को दूसरों के प्रति थोड़ा और दयालु होने की जरूरत है। हम नहीं जानते कि कोई किस दौर से गुजर रहा है। स्पष्टीकरण के लिए धन्यवाद मीका पाजी। भगवान दलेर पाजी पर कृपा बनाए रखें। बादशाह ने कहा- दलेर के साथ जो हुआ है वह गलत वहीं, रैपर बादशाह ने भी दलेर मेहंदी के साथ जो हुआ है, उसे गलत बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर लिखा, "दलेर मेहंदी एक लीजेंड (महान कलाकार) हैं। आप अपनी निराशा जाहिर कर सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से ऐसे कलाकार को अपमानित करना, जिन्होंने हमारे संगीत जगत को इतना कुछ दिया है, बेहद निराशाजनक है। महान कलाकार सम्मान के हकदार हैं। खासकर तब, जब वे मुश्किल दौर से गुजर रहे हों। मास्टर सलीम बोले- मंत्री जी को सम्मान दिखाना चाहिए पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम का कहना है- मैंने एक वीडियो देखा। पहले तो मैं मंत्री जी से विनती करता हूं कि दलेर पाजी ने आज तक जिंदगी में ड्रिंक नहीं की। मैं उनके साथ काफी टाइम रहा हूं। उनसे मिलता रहता हूं और फोन पर बात होती रहती है। वह हमारा मान हैं। हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। मास्टर सलीम ने कहा- दलेर पाजी चाहते तो वह भी आगे से बोल सकते थे। उनकी टीम बोल सकती थी, लेकिन किसी ने नहीं बोला। मंत्री का उन्होंने सम्मान किया। मंत्री जी आप भी कलाकारों के लिए कुछ सम्मान दिखाएं, जिनको भी आपने बुलाया। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर उत्तराखंड के मंत्री भड़के:मंच पर आकर फटकार लगाई; कहा- आप बोल तो पा नहीं रहे, गाना क्या गाएंगे पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के लाइव शो में विवाद हो गया। रविवार (18 अक्टूबर) की रात को वह उत्तराखंड में टिहरी-गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। यहां चीफ गेस्ट बनकर आए उत्तराखंड के मंत्री व स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाईं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में ट्रेन पर पथराव, गार्ड घायल:लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस पर फेंके गए पत्थर, केस दर्ज
    Next Article
    टाइगर फायरिंग केस में सलमान भी थे टारगेट:टाइट सिक्योरिटी घेरे के साथ एयरपोर्ट पहुंचे, गनमैन भी रहे मौजूद

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment