Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनियंत्रित कैंटर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की मौत:मथुरा में चौमुहां रजवाहा के पास हुआ हादसा, डिवाइडर पर चढ़ा कैंटर; घंटों बाधित रहा यातायात

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चौमुहां रजवाहा के पास एक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित कैंटर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद कैंटर डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हुआ। मृतक की पहचान गोवर्धन थाना क्षेत्र के जिखनगांव निवासी अशोक (पुत्र शिब्बो) के रूप में हुई है। बुधवार को अशोक अपने स्वराज ट्रैक्टर से जा रहे थे, तभी चौमुहां रजवाहा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस हादसे में अशोक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे हाईवे के एक हिस्से पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जैत सोनू सिंह और उपनिरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। घायल कैंटर चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतक के चाचा मुनेश ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर और कैंटर के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौरैया संस्थान कार्यशाला में सिखाए गए पारंपरिक लोकगीत:छठे दिन प्रतिभागियों ने सीखे पचरा और हनुमान भजन
    Next Article
    बिधनू में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामला:प्रशासन ने आरोपी के अवैध मकान और नलकूप को बुलडोजर से ढहाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment