Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनियंत्रित ट्रेलर दुकानों और मकान में घुसा:पूर्व प्रधान का बेटा समेत 3 घायल, मलबे में दबे व्यक्ति को निकाला गया बाहर

    13 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी में सोमवार देर रात करीब 11 बजे एक अनियंत्रित खाली ट्रेलर मुख्य राजमार्ग किनारे बनी दुकानों और एक मकान में जा घुसा। हादसे में तीन प्रतिष्ठान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि मकान में सो रहे 45 वर्षीय रामलखन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से निकालकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाराणसी से चोपन की ओर जा रहा खाली ट्रेलर विंध्य ऑटो सेल्स पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित हो गया। सबसे पहले उसने सुनील मौर्य की टायर मरम्मत की दुकान को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हवा भरने की टंकी समेत अन्य उपकरण टूट गए। इसके बाद ट्रेलर आगे बढ़ते हुए फतेह मोहम्मद के होटल में जा घुसा, जिससे होटल को भी भारी नुकसान पहुंचा। अनियंत्रित वाहन यहीं नहीं रुका और पास स्थित एक मकान से टकरा गया। टक्कर के कारण मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया। हादसे के समय मकान में पूर्व प्रधान स्वर्गीय रामदेव यादव के 45 वर्षीय पुत्र रामलखन यादव सो रहे थे। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। बाद में उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। सूचना मिलने पर चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि इस दुर्घटना में दुकानों, मकान और अन्य सामान को मिलाकर करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच के साथ क्षति का भी आकलन कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में चार दिन बाद शारदा-घाघरा का जलस्तर घटा:बढ़ी कटान की चिंता; 25 गांवों के किसान अब भी दहशत में
    Next Article
    प्रतापगढ़ में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप:युवती बोली- पहचान छिपाई, वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment