Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप:युवती बोली- पहचान छिपाई, वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी

    12 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने बहुता गांव निवासी युवक पर पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने, शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता, जो बस्ती जिले की रहने वाली है, ने बताया कि वह गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक कंपनी में नौकरी करती थी। इसी दौरान प्रतापगढ़ निवासी युवक का कंपनी में आना-जाना था। युवती का आरोप है कि युवक ने अपना नाम और वास्तविक पहचान छिपाकर खुद को खेसारी लाल बताया और उससे नजदीकियां बढ़ाईं। शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने का आरोप युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने कथित तौर पर शादी से इनकार कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बाद में सामने आई वास्तविक पहचान पीड़िता के अनुसार, लगातार शादी की बात करने पर युवक की वास्तविक पहचान सामने आई। तब उसे आरोपी का असली नाम, धर्म और यह जानकारी मिली कि वह प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव का निवासी है। गांव बुलाकर मोबाइल बंद करने का आरोप युवती का आरोप है कि सोमवार को आरोपी ने उसे बहुता गांव बुलाया, लेकिन उसके पहुंचने के बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी के पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी उसका साथ दे रहे हैं। पुलिस को दी तहरीर, जांच शुरू इसके बाद युवती सोमवार शाम करीब 6:30 बजे पट्टी कोतवाली पहुंची और पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। उसने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनियंत्रित ट्रेलर दुकानों और मकान में घुसा:पूर्व प्रधान का बेटा समेत 3 घायल, मलबे में दबे व्यक्ति को निकाला गया बाहर
    Next Article
    जालौन में 4 दिन बाद बरसे मेघ ने दिलाई राहत:रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, तापमान में आई गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment