Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘अपनी औकात में रहकर बात करो’:लखनऊ में अजय राय से भिड़ने वाली ममता बोलीं- भद्दी गालियां दीं, जूते-चप्पल चलाने वाले कांग्रेसी नहीं

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में रविवार को महिला कार्यकर्ताओं पर जूते चप्पल चले। गालियां दी गईं। इसके बाद यूपी कांग्रेस दो गुटों में बंटी हुई है। लखनऊ से कांग्रेस पार्षद व यूपी मध्य जोन से महिला विंग की अध्यक्ष ममता चौधरी ने यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनसे कहा कि औकात में रहो, जबकि उनकी तरफ से कोई कमेंट नहीं किया गया। इस बीच आरोप लगाया कि उनको गुंडों से पिटवाया गया। वहीं, अजय राय के पक्ष का आरोप है कि इन लोगों की तरफ से गाली दी गई। इसके बाद कांग्रेस की तरफ से जांच कमेटी गठित की गई है। ममता चौधरी को दिल्ली बुलाया गया है। विवाद के दौरान की 2 तस्वीरें देखिए… इस पूरी घटना पर दैनिक भास्कर ने ममता चौधरी से खास बातचीत की। सवाल: कांग्रेस मुख्यालय में जो पूरा विवाद हुआ, आखिर मामला क्या था? जवाब: हम लोग अभी भी हैरान हैं। सच कहें तो किसी को नहीं पता कि पूर्व अध्यक्ष अजय राय जी को आज क्या हुआ था। मैं अपनी महिला कार्यकर्ताओं के साथ सीढ़ियों के पास खड़ी थी और उन्हें व्यवस्थित कर रही थी, क्योंकि थोड़ी देर में अराधना मिश्रा, मोना दीदी आने वाली थीं। अजय राय जी कब आए, कब सीढ़ियां चढ़े, मुझे कोई जानकारी नहीं थी। अचानक वे आगे बढ़ने के बाद लौटकर पीछे आए और महिलाओं पर चिल्लाने लगे “अपनी औकात में रहना, औकात में रहना”। मैंने उनसे कहा सर मैंने किया क्या है? लेकिन वे फिर वही बोलने लगे। जब मैंने उनसे ऐसे शब्दों का प्रयोग न करने को कहा, तो उनके साथ आए लोग, जिनमें काली टी-शर्ट पहना एक लड़का, उनके पूर्व पीए और समर्थक शामिल थे। वे महिलाओं पर टूट पड़े। उन्होंने जूते-चप्पल, हाथ-पैर से मारपीट शुरू कर दी। माहौल ऐसा बना दिया जैसे कोई पुरानी रंजिश निकालने आए हों। सवाल: कहा जा रहा है कि आपकी तरफ से अजय राय पर तंज (टोंट) कसा गया था कि कौन अध्यक्ष आ रहा है? जवाब: यह सब सरासर झूठ है। वहां इतना मीडिया था, इतने कैमरे और वीडियो बन रहे थे। आप एक भी फुटेज दिखा दीजिए जहां मैंने या हमारी किसी महिला कार्यकर्ता ने अजय राय जी से कोई बात भी की हो या कोई तंज कसा हो। मुझे तो यह भी नहीं पता चला कि वे कब सीढ़ी चढ़े। जब वे अध्यक्ष थे, तब भी कभी हमारी उनसे कोई नोकझोंक या बदतमीजी नहीं हुई, तो आज अचानक मेरी गतिविधि कैसे खराब हो गई? यह मेरे खिलाफ साजिश और प्लॉटिंग की जा रही है। अगर किसी महिला ने कोई बात कह भी दी होती, तो क्या आपके गुंडे महिलाओं पर जूते-चप्पल चलाएंगे? वे कांग्रेसी हो ही नहीं सकते। सवाल : घटना के समय परिसर में प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा 'मोना' और सांसद इमरान मसूद जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे, क्या शीर्ष नेतृत्व से आपकी कोई बात हुई? जवाब: अगर शीर्ष नेतृत्व हमें बुलाएगा और बात करेगा, तो हम अपनी पूरी बात रखेंगे। हम जाकर बताएंगे कि क्या हुआ था। सब कुछ जगजाहिर है, सारे वीडियो सामने आ चुके हैं। सब दिख रहा है कि कौन जूते चला रहा है और कौन मारपीट कर रहा है। वहां कोई दो पुरुषों के गुटों की लड़ाई नहीं थी। एक तरफ हमारी सीधी-सादी महिला पदाधिकारी खड़ी थीं, जो पार्टी के लिए काम करती हैं, और दूसरी तरफ अजय राय और उनके समर्थक (गुंडे) थे। सवाल: क्या मामले में FIR या अन्य कोई कार्रवाई करेंगी? जवाब: पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो कहेगा वह करूंगी। हम सच्चे कांग्रेसी हैं। बीते 3 बार से लखनऊ से पार्षद हूं। संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रही हूं। हमारे नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी हैं। हम उनके कार्यकर्ता हैं। जो निर्देश होगा उसका पालन करूंगी, लेकिन पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जो कार्यकर्ता काम कर रहे। उनके साथ में गलत हुआ है। ………….. ये खबर भी पढ़ें… 22 साल छोटी साली के साथ जीजा गोमती में कूदा:लखनऊ में 2 बच्चों के साथ पहुंची पत्नी, पिता बोले- बेटी नौकरी पर गई थी लखनऊ में एक युवक ने 22 साल छोटी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गोमती नदी में छलांग लगा दी। दोनों घैला पुल पर पहुंचे, वहां कुछ देर बात की। इसके बाद नदी में कूद गए। मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF दोनों की काफी देर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोनों के बीच जीजा-साली का रिश्ता है। घटना की जानकारी मिलते ही युवक की पत्नी और बच्चे भी मौके पर पहुंच गए। घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की रविवार दोपहर 12 बजे की है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में आज भी बारिश के आसार:देर रात की बरसात के बाद सुबह से आसमान में छाए बादलों के साथ चली ठंडी हवा
    Next Article
    नोएडा की सड़कों पर 2200 कैमरे लगेंगे:अगले महीने कंपनी का सिलेक्शन, प्रोजेक्ट पर 217 करोड़ खर्च होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment