Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में वाहन चोरों का आतंक::वजीरगंज-ठाकुरगंज में ताबड़तोड़ वारदातें, अस्पताल और घर के बाहर से उड़ाईं बाइक

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में वाहन चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। वजीरगंज और ठाकुरगंज इलाके में पिछले कुछ दिनों के भीतर लगातार बाइक चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं। परेशान पीड़ितों ने मंगलवार देर शाम थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ठाकुरगंज के हुसैनाबाद निवासी समीर, जो नगर निगम में कार्यरत हैं, 12 मार्च की सुबह करीब 5:30 बजे फरीदीपुर पुलिस चौकी के पास बाइक खड़ी कर ड्यूटी पर गए थे। दोपहर करीब 2 बजे लौटे तो बाइक गायब थी। इसी तरह बालागंज निवासी जलालुद्दीन की बाइक 9 मार्च की सुबह करीब 4 बजे उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। वहीं वजीरगंज के बागघासी निवासी मुस्तफा 6 मार्च को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गए थे, जहां दोपहर करीब 1:30 बजे उनकी बाइक अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। वजीरगंज निवासी आदिल खान की बाइक भी 1 मार्च की रात करीब 9:30 बजे बलरामपुर अस्पताल से पार हो गई। एक अन्य पीड़ित की बाइक 9 मार्च की शाम करीब 6 बजे अस्पताल की नई बिल्डिंग के सामने बनी पार्किंग से चोरी कर ली गई। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में दहशत है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गैस एजेंसियों का निरीक्षण:ACM-तहसीलदार फील्ड में उतरे, बोले- सिलेंडर की सप्लाई घर तक करें
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे काशी:श्रद्धालुओं ने चरण पूजन किया, नवरात्रि में मां भगवती का करेंगे पूजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment