Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपनी शादी का सामान ला रहे युवक की मौत:शाहजहांपुर में मुरादाबाद से आत समय ट्रक ने मारी टक्कर, 5 मई को जानी थी बारात

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में बीती रात एक ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंबेडकरनगर निवासी हरिकांत (21) के रूप में हुई है। हरिकांत अपने साले के साथ मुरादाबाद से अपनी शादी का दहेज का सामान लेकर घर लौट रहे थे। इस हादसे में हरिकांत पिकअप के अंदर फंस गए थे। पिकअप चालक और हरिकांत के साले को मामूली चोटें आई हैं। हरिकांत की शादी 5 मई को होनी थी, जिसकी तैयारियां उनका पूरा परिवार कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। हरिकांत अंबेडकरनगर जिले के थाना महारूआ क्षेत्र के खजुरडही गांव के रहने वाले थे और हरियाणा में पेंटिंग का काम करते थे। उनकी शादी अंबेडकरनगर के थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र में तय हुई थी। शादी की तैयारियों में जुटे हरिकांत हरियाणा से घर लौट आए थे। उनकी होने वाली ससुराल वाले शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने की योजना बना रहे थे। हरिकांत ने सोशल मीडिया पर देखा कि मुरादाबाद में दहेज का पूरा पैकेज खरीदने पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। उन्होंने ऑनलाइन वीडियो देखने के बाद मुरादाबाद के एक दुकानदार से संपर्क किया और रेट तय किए। हरिकांत ने अपनी ससुराल वालों को यह जानकारी दी, जिसके बाद वे भी मुरादाबाद से खरीदारी के लिए राजी हो गए। शुक्रवार को हरिकांत अपने साले आदित्य के साथ मुरादाबाद गए। वहां उन्होंने फर्नीचर समेत अन्य सामान 47 हजार रुपये में खरीदा। यह सारा सामान पिकअप में लेकर वे सभी अंबेडकरनगर वापस जा रहे थे। तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ के पास एक ट्रक ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हरिकांत पिकअप में आगे बैठे होने के कारण उसी में फंस गए। मृतक के साले आदित्य ने बताया कि वह पीछे बैठा था, इसलिए उसे ज्यादा चोट नहीं आई। घायलों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से वाहनों को किनारे किया और काफी मशक्कत के बाद हरिकांत के शव को बाहर निकाला। साले ने बताया कि मुरादाबाद के दुकानदार से तय हुआ था कि सारा सामान खरीदने पर वह सात सौ किलोमीटर का किराये का पैसा नही सामान खरीदने में कम कर देगा लेकिन ऐसा उसने नही किया। इसी बात पर वहां दुकानदार से विवाद भी हुआ था। फिलहाल हादसे की सूचना पर परिवार अंबेडकर नगर से शाहजहांपुर के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में 5 शिकारियों का हाफ एनकाउंटर:दो शिकारी गोली लगने से घायल, अवैध हथियार बरामद कर जेल भेजा
    Next Article
    मैनपुरी में जल संरक्षण विषय पर अंतर-कक्षा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित:छात्रों ने दिया जागरूकता संदेश, कार्यक्रम का समापन 'जल है तो जीवन है' के संदेश के साथ हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment