Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में 5 शिकारियों का हाफ एनकाउंटर:दो शिकारी गोली लगने से घायल, अवैध हथियार बरामद कर जेल भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत पुलिस ने प्रतिबंधित वन्यजीवों का शिकार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। माधोटांडा थाना पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में दो शिकारी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 15 अप्रैल 2026 को बरही जंगल में जंगली सूअर के शिकार और फायरिंग की घटना से जुड़ा है। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(2)/109 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान हरजिंदर सिंह, अमरजीत, हरपाल, मुख्तियार और सतनाम सिंह के नाम सामने आए थे। गिरोह का एक सदस्य हरजिंदर सिंह 21 अप्रैल को एक अन्य मुठभेड़ के बाद पहले ही जेल भेजा जा चुका था। 24 अप्रैल की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गिरोह के चार सदस्य सेल्हा मजार के पास जंगल में छिपे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जिस पर अभियुक्तों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमरजीत (32 वर्ष) और हरपाल उर्फ जसपाल (24 वर्ष) के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। मौके से भागने की कोशिश कर रहे मुख्तियार सिंह (30 वर्ष) और बलजीत सिंह (20 वर्ष) को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। अगले दिन 25 अप्रैल की सुबह, गिरोह के पांचवें सदस्य सतनाम सिंह (72 वर्ष) को डगा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से शिकार में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार बरामद किए हैं। इनमें एक 12 बोर की अवैध बंदूक, एक 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा शामिल हैं। सभी गिरफ्तार अभियुक्त राघवपुरी, थाना हजारा (पीलीभीत) के निवासी हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई को वन्यजीव संरक्षण की दिशा में स्थानीय पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीडीओ ने बागपत मोर्चरी का निरीक्षण किया:साफ-सफाई के सख्त निर्देश दिए
    Next Article
    अपनी शादी का सामान ला रहे युवक की मौत:शाहजहांपुर में मुरादाबाद से आत समय ट्रक ने मारी टक्कर, 5 मई को जानी थी बारात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment