Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपर गंगा नहर का निरगाजनी झाल में हुआ छेद:लेफ्ट विंग वॉल में बड़े–बड़े पत्थर लगाकर रोका गया, हादसा टला

    14 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में अपर गंगा नहर के निरगाजनी झाल में बाईं ओर की विंग वॉल में अचानक एक बड़ा छेद हो गया। तेज बहाव के कारण पानी इस छेद से घुसकर पटरी को काटने लगा, जिससे हरिद्वार-मुरादनगर कांवड़ मार्ग के बंद होने का खतरा पैदा हो गया। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल बड़े-बड़े पत्थर मंगवाए गए और बाहरी तरफ से छेद को भरकर पानी के बहाव को रोका गया। इस त्वरित कार्रवाई से पटरी का कटाव थम गया और एक बड़ा हादसा टल गया। गौरतलब है कि निरगाजनी झाल का पंचक्की पुल पहले से ही टूटा हुआ है, जिसके कारण आसपास के कई गांवों का संपर्क कटा हुआ है और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विंग वॉल में छेद होने से स्थिति और गंभीर हो गई थी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नहर पुरानी और ऐतिहासिक है, जिसे समय-समय पर मरम्मत की आवश्यकता होती है। तेज बहाव और लगातार पानी के दबाव के कारण विंग वॉल में दरार आ गई थी। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा ने पुष्टि की कि मरम्मत कार्य पूरा हो गया है और अब कोई समस्या नहीं है। यह मार्ग हरिद्वार-मुरादनगर जाने वाले कांवड़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि पटरी टूट जाती, तो आने वाले समय में हजारों-लाखों श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर गुड्स प्लेटफॉर्म शुरू:मालगाड़ियों की रैक लगने से व्यापारियों को मिली राहत
    Next Article
    लखनऊ में शंकराचार्य आज करेंगे गोरक्षा अभियान का शंखनाद:पूजा-अर्चना की, 1 दिन में निपटाने होंगे सभी कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment