Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपर मुख्य सचिव पर्यटन ने दीपोत्सव की तैयारियां परखीं:स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इलेक्ट्रॉनिक दीपक भी आकर्षण का केंद्र होंगे

    18 hours ago

    2

    0

    अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग श्री अमृत अभिजात ने दीपोत्सव महोत्सव-2026 की तैयारियों के संबंध में अयोध्या के विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सरयू अतिथि गृह, हेलीपैड, राम कथा पार्क, पार्किंग स्थल, तुलसी उद्यान, राम की पैड़ी सहित कई स्थलों का निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव ने नगर विकास विभाग से संबंधित दीपोत्सव के निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। राम की पैड़ी पर यूपीपीसीएल द्वारा कराए जा रहे कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों पर पेयजल, घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं के आवागमन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि दीपोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयुक्त सभागार में दीपोत्सव की तैयारियों की गहन समीक्षा स्थलीय निरीक्षण के उपरांत अपर मुख्य सचिव ने आयुक्त सभागार में मंडल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ दीपोत्सव महोत्सव-2026 की तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दीपोत्सव को गत वर्ष की अपेक्षा और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में आयोजित किया जाए तथा सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय से पूर्ण कर ली जाएं। इसी के साथ ही अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार 28 लाख से अधिक दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। दीपों के साथ इलेक्ट्रॉनिक दीपक भी आकर्षण का केंद्र होंगे। आयोजन में आम नगरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ देश के विभिन्न राज्यों की रामलीलाओं और दक्षिण भारतीय रामलीला को भी शामिल किया जाएगा। मुख्य आयोजन स्थल राम की पैड़ी की री-मॉडलिंग के साथ प्रकाश, सुरक्षा, श्रद्धालुओं के आवागमन और दर्शकों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को नया स्वरूप दिया जा रहा है। राम की पैड़ी पर यूपीपीसीएल की ओर से कराए जा रहे कार्यों में तेजी लाने और अधिकारियों को दिन-रात काम करने के निर्देश दिए गए। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग, यातायात और आवागमन व्यवस्था प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन बर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराज जैन, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग एवं डायरेक्टर, मृदुल चौधरी, डिप्टी डायरेक्टर, कीर्ति, जिला पर्यटन अधिकारी, पारिजात पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शहरवासियों को भी जोड़ा जाएगा दीपोत्सव की गतिविधियों में आम नगरवासियों की सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया है। तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से व्यवस्थाएं, राजमार्गों व प्रमुख मार्गों पर आकर्षक लाइटिंग, पास व्यवस्था, ड्रोन लाइट और आतिशबाजी की तैयारियां समय से पूरी करने को कहा गया। दक्षिण भारतीय रामलीला होगी आकर्षण स्थलीय निरीक्षण के बाद बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव ने झांकियों की गुणवत्ता व प्रस्तुतीकरण बेहतर करने तथा श्रीरामलीला और भरत मिलाप मंच की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। देश के अनेक राज्यों की रामलीलाओं, मठ-मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन और मुख्य कार्यक्रम में दक्षिण भारतीय रामलीला के साथ अन्य आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी शामिल करने के निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्लिम बनने वाला आयुष बोला- चांदनी से ही शादी करूंगा:शामली में लड़की वालों ने कहा- बेवजह फंसाया, हमारी गलती तो चौराहे पर गोली मार दो
    Next Article
    मथुरा में राधारानी कमल पर प्रकट हुईं, सखियां जमकर झूमीं:बांके बिहारी लाल को राधारानी की तरह सजाया, बरसाना पहुंचेंगे 30 लाख श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment