Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सब्जी के विवाद में हैवान बना पति, तीन मासूम बच्चों के सामने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, झूठी कहानी भी नहीं आई काम

    2 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के संगम विहार स्थित तिगड़ी इलाके की वह शाम रोजमर्रा की तरह ही सामान्य ढल रही थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि एक मामूली सी बात पर किसी हंसते-खेलते परिवार में इतना खौफनाक मंजर पैदा हो जाएगा। शुक्रवार शाम करीब सात बजे, तिगड़ी की एक संकरी गली में बने मकान में 31 वर्षीय पूनम अपनी दिनभर की दिनचर्या के बाद रात के खाने की तैयारी कर रही थी। रसोई से उठती खुशबू के बीच अचानक रसोई में ही सब्जी पकाने को लेकर बहस शुरू हो गई। पति कमलेश और पूनम के बीच यह छोटी सी बात देखते ही देखते एक भयानक झगड़े में बदल गई।गुस्से में अंधा हो चुके कमलेश ने सारी मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रख दिया। बहस इतनी बढ़ गई कि उसने पिस्तौल निकाली और अपनी ही पत्नी पूनम पर गोली चला दी। गोली की सनसनीखेज आवाज से पूरा मकान दहल उठा। पूनम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, और उसकी सांसे वहीं थम गईं।इसे भी पढ़ें: भीषण बम धामके से दहला पाक, उड़ गई मस्जिद, 15 की मौतपुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कमलेश के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना संगम विहार के तिगड़ी इलाके में दंपत्ति के मकान में शाम करीब सात बजे हुई। सब्जी बनाने को लेकर कमलेश और पूनम के बीच कथित तौर पर बहस हुई थी, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया और व्यक्ति ने महिला को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद, घर के भीतर से तेज आवाज सुनने के बाद इलाके के निवासियों ने दरवाजा खटखटाया। इसे भी पढ़ें: यूपीआई सरचार्ज और झूठ की गूंज वाली राजनीतिआरोप है कि कमलेश ने कुछ देर तक दरवाजा नहीं खोला। घर के अंदर मौजूद दंपत्ति के तीन बच्चे भी रोते हुए सुने गए, जिसके बाद निवासियों ने उससे दरवाजा खोलने के लिए लगातार कहा। आरोप है कि कमलेश ने घर से निकलने का प्रयास किया और पड़ोसियों से कहा कि पूनम ने खुद को गोली मार ली है। हालांकि, कमलेश के बयान पर संदेह होने पर पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और आगे की जांच जारी है।एक छोटी सी बात पर भड़के इस भयानक गुस्से ने न केवल पूनम की जिंदगी छीन ली, बल्कि उन तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया भी हमेशा के लिए उठा दिया। जिस पिता को उनकी ढाल बनना था, वही उनकी मां का कातिल बनकर सलाखों के पीछे पहुंच गया। तिगड़ी इलाके में आज हर जुबान पर इस खौफनाक वारदात का जिक्र है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से सहमा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिख ट्रक ड्राइवर पर हमले से भड़के अमेरिकी सांसद, रेस्ट स्टॉप पर घोंप दिया गया था चाकू
    Next Article
    चार दरिंदों ने बारी-बारी से किया 17 साल की लड़की का रेप, फिर चाकू घोंपा, लाश को कुत्तों ने नोंचा! दिल्ली के स्वरूप नगर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment