Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रवि किशन बोले- ‘अखिलेश बाबू रील्स बनाने में लगे हैं’:AI फिल्मों को लेकर साधा निशाना, कहा- सपा डरी और हताश है

    27 minutes ago

    2

    0

    गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सपा की ओर से जारी किए गए एआई शॉर्ट फिल्मों के जरिए भाजपा पर किए जा रहे हमलों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि- अखिलेश बाबू रील्स बनाने में लगे हैं। रवि किशन ने कहा कि सपा अपनी हार को अभी से स्वीकार कर चुकी है। उनके मुताबिक, इसी वजह से पार्टी अपनी राजनीति में एआई और शॉर्ट फिल्मों का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि इन फिल्मों और रील्स के जरिए जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। रवि किशन बोले- अखिलेश बाबू रील्स बनाने में लगे हैं रवि किशन से जब पूछा गया कि- अखिलेश यादव आपके ऊपर और बीजेपी पर एआई और शॉर्ट फिल्म के जरिए लगातार निशान साधते हैं। तो रवि किशन नें कहा कि- ये रील्स देखकर पता चलता है की सपा एकदम से डर गई है। मैं यही कहूंगा की उनको और उनकी आईटी सेल को इतना गिरना पड़ रहा है ऐसी भ्रामक और छोटी फ़िल्म बनानी पड़ रही है जिसकी वजह से जनता में काफी आक्रोश है अखिलेश को नहीं पता है कि ऐसी फिल्मों बना के वो अपना ही नुकसान कर रहे हैं। विकास के मुद्दे पर भाजपा को घेरा नहीं जा सकता- रवि किशन रवि किशन ने कहा कि जनता को यह बताया जाना चाहिए कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में कितना विकास हुआ है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में युवाओं को सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को इसी बात की चिंता है और वह चुनाव से पहले ही हताश नजर आ रही है। सांसद बोले कि- सपा के पास विकास को लेकर कोई स्पष्ट मॉडल नहीं है और पार्टी सकारात्मक मुद्दों पर बात करने के बजाय लगातार नकारात्मक राजनीति करती है। बोले- सपा आगे भी फिल्में लेकर आएगी रवि किशन ने कहा कि आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी की ओर से इस तरह की और भी फिल्में सामने आ सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि जितनी अधिक ऐसी फिल्में बनाई जाएंगी, उतना ही इसका राजनीतिक नुकसान सपा को होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी धर्मों, जातियों और समाज के अलग-अलग वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। रवि किशन ने दावा किया कि इसी वजह से भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है। 2027 के चुनाव को लेकर भी किया दावा 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रवि किशन ने सपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐसी हार का सामना करना पड़ेगा, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में गैंगस्टर सत्यम यादव गिरफ्तार:चोरी और नकबजनी के मामलों में था आरोपी, तलाश में जुटी थी पुलिस
    Next Article
    बिजनौर डीएम ने ईवीएम-वीवीपीएटी जांच के काम का निरीक्षण किया:आगामी विधानसभा चुनाव से पहले निर्देश, SOP पालन पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment