Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अप्रैल महीने में 1999 जैसी गर्मी, पारा 43 डिग्री:कानपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन और रात, दो दिन भीषण गर्मी का चेतावनी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में अप्रैल महीने में ही गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा है।सीएसए के वेदर स्टेशन के मुताबिक, 25 अप्रैल के दिन इससे पहले साल 1999 में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। ऐसे में इस साल की गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर दी है। 28-30 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। सड़कों पर छाया सन्नाटा दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश इतनी तेज हो जाती है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और जो लोग बाहर निकलते भी हैं, वे छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। तेज धूप से बचने के लिए लोग सिर और चेहरे को कपड़ों से ढंककर निकल रहे हैं। शिकंजी व गन्ने के रस से मिली राहत गर्मी से राहत पाने के लिए शहर में गन्ने के रस और शिकंजी की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। ठंडे पेय लोगों को कुछ देर की राहत जरूर दे रहे हैं, लेकिन तपती हवाएं फिर से बेहाल कर देती हैं। अप्रैल में ही मई-जून जैसी पड़ रही भीषण गर्मी ने आमजन की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। हालात को देखते हुए नगर निगम भी सड़कों पर पानी का छिड़काव कराकर गर्मी से कुछ राहत देने की कोशिश कर रहा है। दो दिन पड़ेगी भीषण गर्मी मौसम के विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को अभी और गर्मी झेलनी पड़ सकती है। तापमान में एक से दो डिग्री तक का उतार चढ़ाव हो सकता है। महीने के अंतिम दिन 28 से 30 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाएंगे। इसके अलावा आंधी व बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम में होने वाले इस परिवर्तन से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हीट वेब व गर्मी से बचने के उपाय - दिन के सबसे गर्म समय (दोपहर 12 से 4 बजे तक) बाहर निकलने से बचें। - ढीले, हल्के रंग के और सूती पूरी बांह के कपड़े पहनें। - सिर को टोपी, गमछा या छाता से ढकें। - घर में ठंडक बनाए रखने के लिए पंखा, कूलर या एसी का उपयोग करें। - पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें - दिन में बार-बार पानी पिएं, प्यास लगने का इंतजार न करें। - नियमित रूप से ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी लें। - चाय, काफी और शराब से बचें। - हल्का, सुपाच्य और ताजा भोजन करें। - तला-भुना और मसालेदार खाना कम खाएं। - तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, संतरा आदि अधिक लें। - घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर निकलें। - दूध या दूध की बनी मिठाइयों से परहेज रखें। - खिड़कियों पर पर्दे, सनशेड या सफेद पेपर लगाएं। - दोपहर में घर के खिड़की दरवाजे को बंद रखें। हीट स्ट्रोक के लक्षण को पहचानें - बहुत तेज बुखार का आना। - चक्कर, उल्टी, बेहोशी का आना। - त्वचा का सूखी और गर्म हो जाना। - बार-बार अत्यधिक प्यास लगना और ओठों का सूखना। बीते दिनों का तापमान दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 11 अप्रैल 20.2 34.9 12 अप्रैल 18.2 35.6 13 अप्रैल 19.0 36.0 14 अप्रैल 16.8 37.2 15 अप्रैल 20.2 40.4 16 अप्रैल 18.8 39.0 17 अप्रैल 19.0 41.0 18 अप्रैल 20.8 40.0 19 अप्रैल 20.8 40.9 20 अप्रैल 21.0 41.0 21 अप्रैल 22.0 40.0 22 अप्रैल 22.4 40.9 23 अप्रैल 21.8 41.0 24 अप्रैल 20.0 41.7 25 अप्रैल 23.0 43.0 (सोर्स - सीएसए) मौसम पूर्वानुमान दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 26 अप्रैल 26.0 44.0 27 अप्रैल 26.0 44.0 28 अप्रैल 26.0 43.0 29 अप्रैल 24.0 41.0 30 अप्रैल 24.0 40.0 31 अप्रैल 24.0 39.0 (सोर्स - आईएमडी) बीते सालों का तापमान साल - न्यूनतम - अधिकतम 2025 21.1 38 2024 21.1 38.4 2023 19.1 35.2 2022 20.8 41 2021 20.2 38.8 2020 20.1 36.0 2019 21.4 38 2018 21.4 37.5 2017 22.5 39 2016 22.2 40.2 (सोर्स - सीएसए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरे चारे में साइनाइड का खतरा, पशुपालन विभाग सतर्क:हरदोई में बढ़ते तापमान में किसानों को सावधानी बरतने की सलाह
    Next Article
    सुल्तानपुर में 'जश्न-ए-वारिस पाक' का 32वां आयोजन:सांप्रदायिक सौहार्द का दिया संदेश, मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस शमीम अहमद भी हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment