Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अप्रैल से बैटरी स्वैपिंग स्टेशन से ले सकेंगे चार्ज बैटरी:नोएडा में 13 स्थानों पर मार्च अंत तक पूरा होगा प्रोसेस, एजेंसी का किया जा रहा चयन

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा में 13 स्थानों पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन बनाए जाने है। एजेंसी का चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। फाइलिंग प्रक्रिया को सात से आठ दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निर्धारित किए गए स्थानों पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन लगा दिए जाएंगे। इसे ईवी व्हीकल चलाने वाले लोगों को आसानी होगी। प्राधिकरण अधिकारी ने कहा कि मार्च अंत तक शहर में 13 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक स्टेशन पर दो स्वैपिंग प्वाइंट होंगे, जिनमें कुल 44 बैटरियां उपलब्ध रहेंगी। इससे खासतौर पर इलेक्ट्रिक दोपहिया और व्यावसायिक वाहनों के लिए चार्जिंग समय कम होगा और परिचालन क्षमता बढ़ेगी। इसका संचालन के लिए एजेंसी का चयन किया जा रहा है। स्वैपिंग बैटरी का चार्ज कितना होगा इसकी दर को तय किया जा रहा है। प्राधिकरण ने बताया कि कोई भी टू व्हीलर और थ्री व्हीलर जिसके वाहन की बैटरी वीक हो जाए तो यहां आकर स्वेप करवा सकता है। बिना चार्ज बैटरी के वो दूसरी बैटरी ले सकता है। काम पूरा होने के बाद वो दोबारा से अपनी चार्ज बैटरी यहां से ले सकता है। इन स्थानों पर बनेंगे पहले बैटरी स्वैपिंग स्टेशन नोएडा के सेक्टर-6,29, 25ए, 24, 63, 16ए,16, 15, 58, 61 , 15 एमिटी यूनिवर्सिटी है। सेक्टर-63 में दो स्थानों पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। हाल ही में इसके लिए तीन कंपनियों ने प्रेजेंटेशन दिया था। जिसमें एक का चयन के प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 81 ईवी चार्जिंग स्टेशन भी बनेंगे इंफ्रास्ट्रक्चर के स्तर पर प्राधिकरण ईवी चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क को तेज़ी से विकसित कर रहा है। पहले चरण में तीन महीनों के भीतर 81 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इससे पहले ईएसएसएल के माध्यम से लगाए गए 69 चार्जिंग स्टेशनों की समीक्षा में कवरेज और प्रदर्शन को अपर्याप्त पाया गया था। नए सर्वे में शहर भर में 150 संभावित स्थान चिन्हित किए गए हैं और जल्द ही इसके लिए ईओआई जारी किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में ऑटो चालकों ने बस कंडक्टर को पीटा:नमो भारत के साउथ स्टेशन पर सवारी बैठाने को लेकर हुआ विवाद, घंटो बंद रही इलेक्ट्रोनिक बसें
    Next Article
    Israel US Iran War Update LIVE: ईरान पर इजरायल-US के हमले जारी, खामेनेई के X पर की गई पोस्ट- 'बड़ी गलती कर दी'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment