Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में अधिवक्ता ने लगाई फांसी:कमरे में फंदे में से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में 11 साल पुराने रिश्ते में धोखे का जिक्र

    1 hour ago

    1

    0

    हमीरपुर के अमन शहीद इलाके में गुरुवार रात एक अधिवक्ता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान कमरे से एक पेज का सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें एक महिला के साथ 11 साल पुराने रिश्ते में धोखा मिलने की बात लिखी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय देवी प्रसाद यादव के रूप में हुई है, जो कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव के रहने वाले थे। वे पेशे से अधिवक्ता थे और करीब एक साल से सदर कोतवाली क्षेत्र के अमन शहीद इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार देवी प्रसाद अक्सर अपने काम में व्यस्त रहते थे और आसपास के लोगों से सामान्य बातचीत करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले में भी सन्नाटा छा गया। गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनका एक परिचित उनसे मिलने के लिए कमरे पर पहुंचा। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उसने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो अधिवक्ता का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। कमरे से मिला सुसाइड नोट, रिश्ते में धोखे का जिक्र जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार नोट में एक महिला के साथ करीब 11 साल पुराने रिश्ते का जिक्र किया गया है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि उस रिश्ते में उन्हें धोखा मिला, जिससे वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस अब सुसाइड नोट की लिखावट और उसमें लिखी बातों की जांच कर रही है। अविवाहित थे अधिवक्ता, जल्द शादी की चर्चा भी थी बताया जा रहा है कि अधिवक्ता देवी प्रसाद यादव अविवाहित थे, हालांकि हाल के दिनों में उनकी शादी को लेकर परिवार में बातचीत चल रही थी। सदर कोतवाली प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कमरे से मिले सुसाइड नोट को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM योगी आगरा पहुंचे, BJP-RSS के साथ बैठक:4 घंटे शहर में रहेंगे, यर्थाथ हॉस्पीटल का उद्घाटन भी करेंगे
    Next Article
    अयोध्या में 424 लाख की पानी टंकी अधूरी:ग्रामीणों को स्वच्छ जल नहीं मिला, 2024 तक पूरा होने का दावा अधूरा, ग्रामीण परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment