Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Apple का अगला Tech-जादू! AirPods Pro 4 में लगेंगे Camera, इशारों से Control होगा सब कुछ

    9 hours ago

    1

    0

    दरअसल, ऐपल अपने अगले Airpods यानी कि AirPods Pro 4 के साथ कुछ ऐसा दमदार फीचर लेकर आ रहा है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। जानकारी की मुताबिक, ऐपल  AirPods Pro 4 में कैमरे फिट कर रहा है। इसका सीधा मतलब यही है कि ऐपल अपने यूजर्स के कानों पर कैमरे फिट करने जा रहा है। पता चला है कि यह कैमरे इंफ्रारेड टेक्नोलॉजी से लैस होंगे और यह आपके आस-पास के माहौल को देखने के साथ-साथ आपके हाथों के इशारों को समझ सकेंगे। रिपोर्ट से पता चला है कि इस टेक्नोलॉजी को ऐपल विजन प्रो हेडसेट के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लेकर आ रहे हैं।कानों में कैमरे लगाकर क्या करेगा Apple?ऐपल अपने नए एयरपॉड प्रो में छोटा इंफ्रारेड कैमरा लेकर आ रहा है। बता दें कि, यह कैमरा फोचो क्लिक करने के काम नहीं आएगा। इसका यूज विजुअल इंटेलिजेंस के फीचर को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। जेब पर कितना पड़ेगा खर्च?मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोसुतामी का कहना है, ये AirPods Pro 4 होंगे और इनकी कीमत पुराने मॉडल की तरह 249 डॉलर यानी कि 21-25 हजार तक ही रहेगी। कुछ रिपोर्ट्स ने बताया है कि ऐपल इन्हें AirPods Pro 3 के एक प्रीमियम हाई-एंड वर्जन के तौर पर पेश कर सकता है। आपको बता दें कि, इससे पहले AirPods 4 के दो मॉडल लॉन्च हो चुके हैं। इस तरह से नए एयरपॉड्स को दो मॉडलों के बीच कहीं फिट किया किया जा सकता है।कब तक हो सकता है लॉन्च?ऐपल हर तीन साल में अपने प्रोडक्ट्स को अपडेट करता है। AirPods Pro 2 साल 2022 में आए थे और  AirPods Pro 3 को 2025 में लॉन्च किया था। इस साल कैमरे वाले एयरपॉड्स का आना सबको चौंका सकता है क्योंकि ऐपल अपने प्रोडक्ट्स इतनी जल्दी अपडेट नहीं करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 2026 में इसको इवेंट में पेश किया जा सकता है। कैसे इसका यूज कर पाएंगे? अगर कैमरा लगे ये AirPods सिर्फ Vision Pro हेडसेट तक सीमित न रहकर आम यूजर्स के लिए आ जाएं, तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होंगे। इनके जरिए बिना फोन या बड्स को छुए ही कई काम किए जा सकेंगे। हाथ या सिर के हल्के इशारों से गाने बदले जा सकेंगे, सिरी को एक्टिव किया जा सकेगा और हवा में हाथ हिलाकर वॉल्यूम जैसे फीचर्स कंट्रोल किए जा सकेंगे। यह टेक्नोलॉजी रोजमर्रा के इस्तेमाल को पूरी तरह बदल सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजपाल यादव के मुश्किल वक्त में सोनू सूद ने थामा हाथ, तिहाड़ जेल से निकालने का उठाया जिम्मा, 9 करोड़ के कर्ज से दिलाएंगे मुक्ति!
    Next Article
    पेंगुइन का दावा- नरवणे की किताब पब्लिश नहीं हुई:इसका कोई हिस्सा सार्वजनिक नहीं किया; राहुल बोले- कंपनी झूठ बोल रही या नरवणे

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment