Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Hathras में न्याय की मांग ने लिया हिंसक मोड़! थाने पर पथराव और चक्काजाम के मामले में 12 महिलाओं समेत 26 गिरफ्तार

    13 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मुरसान कोतवाली पुलिस ने एक सड़क हादसे के बाद हिंसक प्रदर्शन करने, थाना परिसर पर पथराव करने और यातायात बाधित करने के आरोप में 26 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रविवार को किला मढैया में अर्टिगा गाड़ी की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद वाहन चालक व उसमें सवार दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।इसे भी पढ़ें: Delhi BJP Government One Year | दिल्ली भाजपा सरकार का एक साल! आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 5 रुपये में भोजन सहित सौगातों की बौछार  घटना से गुस्साए बच्चे के परिजनों और ग्रामीणों ने बाद में मुरसान कोतवली के सामने सड़क पर यातायात जाम कर दिया। पुलिस लोगों को अपने द्वारा की गई कानूनी कार्रवाई से अवगत करा रही थी, तभी कुछ लोगों ने रेलवे लाइन के पत्थरों से थाने पर पथराव कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में 51 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Police Explosives Recovered | छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के ठिकाने का भंडाफोड़, 65 बीजीएल सेल जब्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सादाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित पाठक के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना मुरसान को पथराव करने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने बताया कि सोमवार को थाना मुरसान पुलिस ने यातायात जाम और पथराव करने वाले 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, ‘‘कोतवली के सामने हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है। अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें 12 महिलाएं हैं।’’ उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई में हिट एंड रन का केसः इनोवा ने मां-बाप के इकलौते बेटे को कुचला, शादी के 20 साल बाद हुआ था पैदा
    Next Article
    Chhattisgarh Police Explosives Recovered | छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के ठिकाने का भंडाफोड़, 65 बीजीएल सेल जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment