Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अराजक तत्वों ने महिला के घर पर बरसाये पत्थर VIDEO:मैनपुरी में महिला के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर फरार

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के राधा रमण रोड पालनगर में एक महिला के घर पर देर रात पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। पीड़िता स्नेह लता पत्नी जगराज सिंह ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए पत्थर फेंके, जिससे दरवाजे और शटर क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। परिवार के सदस्यों के बाहर आने पर आरोपियों ने और हंगामा किया। इस दौरान पीड़िता के पुत्र ने छत से घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें कुछ आरोपियों की पहचान होने का दावा किया गया है। महिला का कहना है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है, बल्कि उनके घर पर पहले भी 4-5 बार पत्थरबाजी की जा चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से परिवार भयभीत है और घर में डर का माहौल बना हुआ है। तहरीर में सुन्दर, प्रियांशु और आशु नाम के युवकों पर आरोप लगाया गया है, जो भदावर पावर हाउस क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ टोल प्लाजा पर कार चालक ने कर्मचारियों को कुचलने:टोल भुगतान विवाद के बाद घटना, वीडियो वायरल
    Next Article
    चंदौली के गांव में टूटे रास्ते, जल निकासी का अभाव:ग्रामीण घरों में गड्ढे खोदकर पानी जमा करने को मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment