Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़ 60 लाख की चोरी:प्रयागराज में 100 ग्राम सोना और 15 किलो चांदी के जेवर ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के कैंट थाना क्षेत्र स्थित सदर बाजार चौराहे पर बीती रात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 60 लाख रुपये के आभूषण पार कर दिए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। रात 8 बजे बंद की थी दुकान दुकान संचालक चंदन ने बताया कि वह रोज की तरह गुरुवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर गंगानगर स्थित अपने घर चले गए थे। सुबह करीब 7 बजे दुकान के सामने चाय लगाने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। शटर और ग्लास डोर तोड़कर घुसे चोर सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर तोड़ा गया था। अंदर जाने पर पाया कि चोरों ने भीतर लगा कांच का दरवाजा भी तोड़ दिया था। इसके बाद बदमाश दुकान में रखे लगभग 100 ग्राम सोने और 15 किलो चांदी के आभूषण उठा ले गए। दुकानदार के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये है। CCTV में कैद हुई वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीवीआर कब्जे में ले लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कपसाड़ कांड की जेजे बोर्ड में 18 फ़रवरी को सुनवाई:आरोपी के पिता के दर्ज होंगे बयान, गुरुवार को जेजे बोर्ड पहुंची मामले की फ़ाइल
    Next Article
    गाजीपुर पुलिस को मिलीं 5 नई UP-112 बाइक:एसपी ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment