Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अराजकता गुंडागर्दी के नाम पर जानी जाती है समाजवादी पार्टी:आजमगढ़ में ओमप्रकाश राजभर बोले- क्या करने गाजीपुर जा रहे थे सपा के नेता

    14 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। गाजीपुर में सपा के प्रतिनिधि मंडल पर पत्थरबाजी के सवाल पर सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि समाजवादी पार्टी अराजकता और गुंडागर्दी के नाम पर जानी जाती है। आए दिन पूरे प्रदेश में कहीं ना कहीं प्रतिदिन इनकी अराजकता और गुंडागर्दी दिखाई देती रहती है। पुलिस का जो कार्य है और परिवार के लोगों से बच्ची के माता-पिता ने जो तहरीर दिया। पुलिस ने FIR दर्ज किया और गिरफ्तार करके जेल भेजा। इसके बाद क्षेत्र में यह लोग अब क्या करने जा रहे हैं। और हम दूसरे को क्या कहें। हमने अखिलेश यादव के बयान को सुना। मुझे आश्चर्य लगा जब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दिया है। तो आपने जो प्रतिनिधिमंडल भेजे थे। पुलिस ने कहा कि 15 लोग जाइए और आप 200 लोगों को लेकर जा रहे हो जो तांडव करने वाले और अराजक तत्वों को लेकर जा रहे हैं। वहां जाकर गांव के लोगों से और समाजवादी पार्टी के लोगों में पथराव हुआ। जिसमें बीच-बचाव करने पर पुलिस का भी सिर फटा है। और उनका भी फटा है। कई लोगों को चोटें लगी है। पुलिस को भी लगी है। समाजवादी पार्टी का हमेशा से रवैया रहा है। पुलिस को बदनाम करने का। महिला आरक्षण मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका संदिग्ध प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष पर निशाना चाहते हुए कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका संदिग्ध रही है जो लोग अपने घर की महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सके। वह देश की महिलाओं की सुरक्षा की बात कैसे कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने 121 मवेशियों के साथ 3 पशु तस्कर पकड़े:कानपुर देहात में डीसीएम से बरामद हुए, एक मवेशी मृत मिला
    Next Article
    बिजनौर में युवती की घर में घुसकर हत्या:मां की तहरीर पर आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment