Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ARTO की कार्रवाई, चार ओवरलोड वाहन सीज:तीन का चालान कर 2.48 लाख जुर्माना, अभियान जारी रहेगा

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान जारी है। इसी कड़ी में एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार देर रात गंज थाना क्षेत्र की मंडी चौकी में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान रात 11 बजे से बुधवार सुबह करीब 3:45 बजे तक चला, जिसमें ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने चार ओवरलोड वाहनों को सीज किया। इसके अतिरिक्त, तीन अन्य वाहनों का चालान कर उन पर कुल 2 लाख 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ वाहन चालक रास्ता बदलते या मौके से भागने का प्रयास करते दिखे, लेकिन टीम की सख्ती के कारण सभी संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई। एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ओवरलोड वाहन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। इनसे सड़कें जल्दी खराब होती हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने वाहन संचालकों को चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। देर रात चले इस अभियान के दौरान मंडी चौकी क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल भी देखा गया। परिवहन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एलडीए अब पुराने कॉम्प्लेक्स तोड़कर बनाएगा नए टावर::60% सहमति पर होगा पुनर्विकास, कई बाजार और भवन सूची में शामिल
    Next Article
    पीएम आज देंगे हरदोई को गंगा एक्सप्रेस-वे की सौगात:सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, 11:20 बजे पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment