Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एलडीए अब पुराने कॉम्प्लेक्स तोड़कर बनाएगा नए टावर::60% सहमति पर होगा पुनर्विकास, कई बाजार और भवन सूची में शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में जर्जर और अवैध कब्जों से घिरे पुराने कॉम्प्लेक्स व भवनों को अब नए स्वरूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। वजीर हसन रोड स्थित अपार्टमेंट की तर्ज पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) शहर के कई पुराने भवनों और कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का पुनर्विकास करेगा। यह काम उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति-2026 के तहत किया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस संबंध में आर्किटेक्ट्स के साथ बैठक कर संभावित परियोजनाओं पर मंथन किया। प्राधिकरण पहले इन भवनों का सर्वे कराएगा, फिर उनकी स्थिति और उपयोगिता के आधार पर नई डिजाइन व ड्राइंग तैयार की जाएगी। पुनर्विकास नीति के तहत किसी भी भवन को तोड़कर नया निर्माण करने से पहले वहां के कम से कम 60 प्रतिशत आवंटियों की सहमति जरूरी होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए एलडीए अलग-अलग योजनाओं में आवंटियों से सहमति पत्र जुटाने की तैयारी कर रहा है। एलडीए अधिकारियों के मुताबिक जिन भवनों को पुनर्विकास के लिए चिन्हित किया गया है, उनमें अधिकांश जगहों पर अवैध कब्जे हैं और इमारतें काफी बदहाल हो चुकी हैं। इन्हें खाली कराने और दोबारा विकसित करने की योजना कई वर्षों से लंबित थी, लेकिन अधिकृत नीति न होने के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। अब नई नीति लागू होने के बाद एलडीए ने प्रक्रिया तेज कर दी है। एलडीए इस पूरी योजना को लेकर सात मई को फिर समीक्षा बैठक करेगा, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि जो पुराने कॉम्प्लेक्स और भवन जर्जर हो चुके हैं या अवैध कब्जे का शिकार हैं, उन्हें नई पुनर्विकास नीति के तहत आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। इससे वहां रहने और व्यवसाय करने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इन भवनों और कॉम्प्लेक्स पर है नजर अलीगंज सेक्टर-बी कॉम्प्लेक्स कैलाश कुंज कॉम्प्लेक्स, अयोध्या रोड ईडब्ल्यूएस भवन, सेक्टर-जी कानपुर रोड अवध चौराहा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स उजाला मार्केट, विवेक खंड गोमतीनगर विकास दीप कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, हुसैनगंज नंदा खेड़ा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, तालकटोरा रोड पहले चरण में होंगे ये काम सभी योजनाओं में आवंटियों से सहमति पत्र लिए जाएंगे जर्जर भवनों का मौके पर जाकर सर्वे होगा नंदा खेड़ा कॉम्प्लेक्स के आवंटियों को धनवापसी कर एकल भूखंड के रूप में विकास किया जाएगा गोमतीनगर स्थित उजाला मार्केट का सर्वे कर व्यावसायिक भूखंड विकसित किया जाएगा कैलाश कुंज में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा तिलक नगर, कंचन मार्केट और पेपर मिल कॉलोनी का वीसी निरीक्षण करेंगे
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में तेंदुए ने किसान पर किया हमला:चेहरे पर गहरे घाव, ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा
    Next Article
    ARTO की कार्रवाई, चार ओवरलोड वाहन सीज:तीन का चालान कर 2.48 लाख जुर्माना, अभियान जारी रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment