Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम के एक पोलिंग बूथ में आज दोबारा वोटिंग शुरु:बंगाल में मोदी की 3 रैलियां; पीएम मुर्शिदाबाद हिंसा में पीड़ित परिवार से भी मिलेंगे

    8 hours ago

    2

    0

    असम के श्रीभूमि जिले में करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शुरु हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। दरअसल, 9 अप्रैल को यहां पर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के झगड़ा हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने दोबारा चुनाव कराने का आदेश जारी किया था। इस सीट से 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। इधर, पीएम मोदी की पश्चिम बंगाल में आज 3 रैलियां हैं। पीएम दोपहर 12 बजे कटवा में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.45 बजे जंगीपुर जाएंगे, इसके बाद दोपहर 3.45 बजे दक्षिण दिनाजपुर में जनसभा करेंगे। पीएम मुर्शिदाबाद हिंसा में जान गंवाने वाले चंदन दास के परिवार से भी मिलेंगे। दरअसल,12 अप्रैल 2025 को मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध के दौरान हिंसा में चंदन दास और उनके पिता हरगोबिंद दास की हत्या कर दी गई थी। भीड़ ने जंगीपुर के जाफराबाद में घर में घुसकर दोनों को मार डाला था। कल के तीन चुनावी अपडेट्स… पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव की पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    US Kuwait Base Attack | पेंटागन बनाम जमीनी हकीकत! कुवैत बेस हमले में बचे सैनिकों ने खोली सैन्य दावों की पोल
    Next Article
    पिंक साड़ी में महाकाल मंदिर पहुंचीं सारा अर्जुन, ‘धुरंधर 2’ के बाद प्लान पर तोड़ी चुप्पी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment