Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम कांग्रेस के प्रद्युत बोरदोलोई ने BJP जॉइन की:कहा- अपमानित महसूस कर रहा था; EC ने बंगाल में 13 IAS अफसरों का तबादला किया

    11 hours ago

    1

    0

    असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने बुधवार को बीजेपी जॉइन कर ली। उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। वे असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मुझे घुटन महसूस हो रही थी। मेरा अपमान किया जा रहा था। बीजेपी आज कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि पार्टी 126 विधानसभा सीटों में से 89 पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 37 में से असम गण परिषद (एजीपी) 26 सीटों पर, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इधर, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने 13 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। आयोग ने कई जिलों में नए जिला मजिस्ट्रेट (DM) नियुक्त किए हैं, जिन्हें जिला चुनाव अधिकारी (DEO) की जिम्मेदारी भी दी गई है। केरल में AAP ने कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की केरल विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 21 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। इससे पहले गुरुवार को पार्टी ने 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस और बीजेपी भी केरल में पहले कैंडिडेंट्स की लिस्ट जारी कर चुकी है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाएं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस किराया बढ़ा तो बुजुर्ग को पार्सल करने की कोशिश:बेंगलुरु में कूरियर खुला तो जिंदा निकला, पकड़े जाने पर कहा- विरोध जता रहे थे
    Next Article
    तेल नहीं, आटा नहीं... अब अफगानिस्तान से युद्ध, PAK पर तबाही का ट्रिपल अटैक?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment