Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम में आज से भाजपा का चुनावी अभियान:सरकार ने वोटिंग डे 9 अप्रैल को छुट्‌टी घोषित की; तमिलनाडु प्री-पोल सर्वे में स्टालिन सरकार की वापसी

    12 hours ago

    2

    0

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही यहां सभी राजनैतिक दल प्रचार अभियान में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी आज से असम में अपना अभियान शुरू कर रही है। वहीं, असम सरकार ने 9 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, क्योंकि उस दिन वोटिंग होनी है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर अग्नी न्यूज सर्विस (ANS) ने सोमवार को प्री-पोल सर्वे जारी किया। इसमें फिर से DMK सरकार बनने का दावा किया गया है। सर्वे के अनुसार, DMK गठबंधन 44.9% वोट शेयर के साथ 234 में से 180 सीटें जीत सकता है। विपक्षी AIADMK गठबंधन को 54 सीटें मिलने का अनुमान है। इसका वोट शेयर करीब 38.5% बताया गया है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को 9.7% वोट शेयर मिल सकता है। सर्वे में कहा गया है कि TVK चीफ पेरम्बूर सीट से चुनाव हार सकते हैं। मौजूदा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा प्रभाव है। सर्वे में शामिल 60% से ज्यादा महिलाएं ₹5000 सहायता योजना के कारण DMK को समर्थन दे सकती हैं। ANS का यह सर्वे 7 फरवरी से 12 मार्च के बीच किया गया। इसमें कुल 1,01,643 लोगों ने अपनी राय दी। इससे पहले AIADMK के नेतृत्व वाले NDA ने सोमवार को सीट बंटवारा फाइनल किया। इसके तहत AIADMK 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा को 27 सीटें मिली हैं। PMK को 18 और AMMK को 11 सीटें दी गई हैं। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली के लिए 1,03,700 का बजट पेश:10वीं की मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को लैपटॉप, 9वीं क्लास की बच्चियों को मिलेगी साइकिल
    Next Article
    पंजाब अफसर सुसाइड- CM मान का CBI जांच से इनकार:बोले- एक आदमी शाह का नाम लेकर मर गया, तब किसने रिजाइन किया, कौन गिरफ्तार हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment