Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब अफसर सुसाइड- CM मान का CBI जांच से इनकार:बोले- एक आदमी शाह का नाम लेकर मर गया, तब किसने रिजाइन किया, कौन गिरफ्तार हुआ

    14 hours ago

    2

    0

    पंजाब के अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस की जांच CBI को देने की बात पर CM भगवंत मान भड़क गए। चंडीगढ़ में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग और अमित शाह पर भी आरोप लगाकर लोग मर गए। तब किसने रिजाइन किया और कौन गिरफ्तार हुआ? CBI जांच से इनकार करते हुए CM ने कहा कि मिनिस्टर का रिजाइन हो गया। उसे अरेस्ट कर लिया। चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश दिए हैं। नियमों के मुबाबिक कार्रवाई होगी। हमारे लिए मंत्री-संतरी एक समान हैं। इधर, DM रंधावा के सुसाइड के चौथे दिन उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिविल अस्पताल में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी हो रही है। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार भी किया जाएगा। इधर, अमृतसर पुलिस इस मामले के आरोप पट्टी के विधायक व पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को अमृतसर कोर्ट में पेश करने वाली है। अफसर ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें आत्महत्या के लिए भुल्लर को ही जिम्मेदार ठहराया था। CM भगवंत मान ने प्रेस कॉफ्रेंस में ये बातें कहीं… भुल्लर की फरारी से गिरफ्तारी तक की इनसाइड स्टोरी:FIR दर्ज होते ही घर छोड़ा, पुलिस लोकेशन ट्रैक करती रही, CBI जांच संभव देख रास्ते में घेरा DM रंधावा की पत्नी का इंटरव्यू:उपिंदर बोलीं- सरकार भुल्लर की, पुलिस उनकी, भरोसा कैसे करूं, मुझे CBI जांच चाहिए पंजाब CM के दावों की भुल्लर ने हवा निकाली:मान बोले- इस्तीफा लिया, भुल्लर ने पोस्ट डाली- मैंने खुद दिया; गिरफ्तारी को भी बताया सरेंडर मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम में आज से भाजपा का चुनावी अभियान:सरकार ने वोटिंग डे 9 अप्रैल को छुट्‌टी घोषित की; तमिलनाडु प्री-पोल सर्वे में स्टालिन सरकार की वापसी
    Next Article
    केवल हिंदू-बौद्ध-सिख ही अनुसूचित जाति का दावा कर सकते हैं:सुप्रीम कोर्ट का फैसला- धर्म बदला तो अनुसूचित जाति का दर्जा भी खत्म हो जाता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment