Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम में बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 78 हुई, सात जिलों में तीन लाख लोग प्रभावित

    14 minutes ago

    1

    0

    गुवाहाटी, 29 जुलाई असम में बाढ़ से बुधवार को तीन और लोगों की मौत होने से राज्य में इस आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के मुताबिक, असम के सात जिलों में करीब तीन लाख लोग अब भी बाढ़ की चपेट में हैं।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिन तक राज्य के कुछ इलाकों के साथ-साथ पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में भी गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में तीन लोगों के मरने की सूचना है, जिनमें से दो लोग शिवसागर जिले के और एक व्यक्ति गोलाघाट का था। इसके साथ ही बाढ़ में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई।बाढ़ से शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव, बिस्वनाथ और कामरूप शहरी समेत सात जिले अब भी प्रभावित हैं, जहां 551 गांव इसकी चपेट में हैं। राज्य में बाढ़ से 3,00,031 लोग प्रभावित हैं। चराइदेव सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 1,37,561 लोग बाढ़ की चपेट में हैं।शिवसागर में 84,600 और जोरहाट में 49,911 लोग प्रभावित हैं। मंगलवार को छह जिलों में 3.32 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित थे। बाढ़ के कारण विस्थापित 16,500 से अधिक लोगों ने 71 राहत शिविरों में शरण ली है।इसके अलावा, 30 राहत वितरण केंद्र के जरिये 72,000 से अधिक लोगों को मदद दी जा रही है। प्रभावित इलाकों में चिकित्सकों और पशु चिकित्सकों की टीम समेत कई एजेंसियां ​​बचाव कार्यों में जुटी रहीं। बाढ़ के कारण 21,523.08 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र जलमग्न है।11,000 से अधिक मवेशी बह गए, जबकि 17,000 अन्य प्रभावित हुए। एएसडीएमए के बुलेटिन में कहा गया है कि अलग-अलग जगहों से तटबंधों, मकानों, सड़कों, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक संपत्ति समेत कई बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की भी खबर है। इस बीच, आईएमडी ने 30 जुलाई से एक अगस्त तक असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है, जिससे असम के तिनसुकिया, धेमाजी और लखीमपुर जिले प्रभावित हो सकते हैं।तिनसुकिया जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। इसके अलावा, नगालैंड के मोन, मोकोकचुंग और वोखा जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, जिससे असम के चराइदेव, शिवसागर, जोरहाट और गोलाघाट जिले भी प्रभावित हो सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, 100 से अधिक सड़कें बंद और चारधाम यात्रा भी स्थगित
    Next Article
    काला सागर में मर्चेंट नेवी अधिकारी की मौत की आशंका, कानपुर प्रशासन ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment