Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काला सागर में मर्चेंट नेवी अधिकारी की मौत की आशंका, कानपुर प्रशासन ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर (उप्र), 29 जुलाई काला सागर में एक मालवाहक पोत पर कथित ड्रोन हमले में कानपुर के एक मर्चेंट नेवी अधिकारी की मौत होने की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन ने घटना के सत्यापन के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र प्रताप सिंह और अपर पुलिस आयुक्त विपिन टाडा समेत वरिष्ठ जिला अधिकारियों ने मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता के शास्त्री नगर स्थित घर जाकर उनके परिजन से मुलाकात की।परिवार के प्रतिवेदन पर जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश सरकार के जरिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है और इस घटना के सत्यापन तथा सूचना की पुष्टि होने पर गुप्ता का शव भारत लाए जाने के सिलसिले में सहायता मांगी है। हालांकि, लाल ने कहा कि न तो विदेश मंत्रालय, न गृह मंत्रालय और न ही पोत कंपनी ने गुप्ता की मृत्यु या पोत पर किसी तरह के हमले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है। लाल ने कहा, “प्रशासन ने अब तक परिवार द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर कार्रवाई की है।संबंधित अधिकारी तथ्यों का सत्यापन करेंगे।” गुप्ता की पत्नी शालू गुप्ता ने अधिकारियों को बताया कि वह मुंबई स्थित ‘एवन नैवीग8ओआरजेड मरीन्स प्राइवेट लिमिटड’ में कार्यरत थे। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि गुप्ता 13 जून को कानपुर से मुंबई के लिए रवाना हुए थे और अगले दिन मुंबई पहुंचे थे जहां से वह 15 जून को इस्तांबुल की यात्रा पर गए थे। शालू ने बताया कि गुप्ता ने अंतिम बार 17 जून को परिवार से बात की थी।उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को एक सहकर्मी ने उन्हें फोन पर बताया कि जहाज पर 18 जुलाई को ड्रोन से हमला हुआ और गुप्ता की मृत्यु हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम में बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 78 हुई, सात जिलों में तीन लाख लोग प्रभावित
    Next Article
    प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोलीबारी के राहुल गांधी के दावे को भाजपा ने बताया झूठ, माफी की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment