Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अस्पताल में घुसकर डॉक्टर की हत्या:बिजनौर में सीने में मारी गोली; बदमाश बाइक से आया था

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में एक निजी अस्पताल के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार देर शाम बाइक से बदमाश अस्पताल पहुंचा। अंदर घुसकर डॉक्टर के सीने में गोली मारी और फरार हो गया। घटना में डॉक्टर गंभीर घायल हो गए। उन्हें पास के सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसपी देहात प्रकाश कुमार और सीओ नगीना अंजनी कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मामला नगीना थाना इलाके का है। अब पढ़िए पूरा मामला… गाजियाबाद निवासी ब्रह्मपाल के बेटे डॉ. राजकुमार (45) बाल रोग विशेषज्ञ थे। उनके पास एमडी की डिग्री थी। नगीना में धामपुर रोड पर शिवालय हेल्थ केयर सेंटर चलाते थे। गुरुवार देर शाम डॉ राजकुमार अस्पताल में मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक ने उनके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर अस्पताल स्टाफ और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत इलाज के लिए नगीना सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। घटना की सूचना पर एएसपी देहात प्रकाश कुमार व सीओ नगीना अंजनी कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हमलावर की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल एक व्यक्ति के गोली मारने की पुष्टि हो रही है। सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा रहे हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें बाघ ने गैंडे का शिकार किया, उस पर बैठा रहा, दुधवा में तालाब में घुसकर हमला किया, गर्दन चीरकर मांस खाया लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में बाघ ने एक मादा गैंडे पर हमला कर दिया। मोटी चमड़ी की वजह से काफी देर तक उस पर पंजों से वार करता रहा। जबड़े में उसकी गर्दन दबा ली। थोड़ी देर में घायल गैंडे की मौत हो गई। इसके बाद बाघ उसके ऊपर चढ़कर बैठ गया। गर्दन चीरकर मांस खाता रहा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने ईरानी युद्धपोत की मदद के लिए सर्च-ऑपरेशन चलाया:अमेरिकी हमले के बाद सिग्नल मिला, हिंद महासागर में डूबा, लापता लोगों की तलाश जारी
    Next Article
    KGMU में मजार के बगल फिर हुआ अवैध कब्जा:छुट्टी के दौरान जबरन लगाई बल्लियां, प्रॉक्टर ने कानूनी कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment