Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत की रोमांचक जीत पर मेरठ में मना जश्न:समर्थकों ने एक साथ खेली होली-दिवाली, संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के दिखे मुरीद

    2 hours ago

    1

    0

    भारत को इंग्लैंड पर मिली रोमांचक जीत के साथ ही मेरठ जश्न में डूब गया। शहर में जगह-जगह आतिशबाजी हुई। होली के साथ दिवाली भी मनी। युवाओं की टोलियां सड़कों पर जीत का जश्न मनाती दिखी। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से बेगमपुल चौराहा गूंजने लगा। आखिरी ओवर तक दिखा रोमांच आमतौर पर इस तरह के मैचों में समर्थक पहले ही बेगमपुल चौराहे पर एकत्र हो जाते हैं लेकिन आखिरी ओवर तक रोमांच बना रहा, जिस कारण समर्थक टेलीविजन से चिपके रहे। जैसे ही भारत मैच जीत समर्थक सड़कों पर निकल आए। देशभक्ति के नारों से गूंजा मेरठ शहर युवाओं की टोलियां सड़कों पर निकल आई। भारत के फाइनल में प्रवेश करने का जश्न शहर में साफ दिखाई दे रहा था। किसी ने पटाखे छोड़कर दिवाली मनाते हुए खुशी का इजहार किया तो किसी ने अबीर गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया। बेगमपुल चौराहे पर लगा जाम अभी तक बेगमपुल चौराहे पर केवल भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैचों का उत्साह दिखाई देता था। यह पहला मौका था जब भारत इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच के बाद लोग बेगमपुल पर जुटे। समर्थकों का कहना था कि यह जीत फाइनल जैसा एहसास करा रही है। संजू और बुमराह को दिया जीत का श्रेय दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान समर्थकों ने इस जीत को बड़ी जीत करार दिया। परिवार के साथ मौजूद रहे अनुज गुप्ता ने कहा कि क्रिकेट में जीत उसी को मिलती है जो लास्ट बॉल तक कंट्रोल रखता है। इस मैच का श्रेय जितना संजू सैमसन को जाता है उतना ही जसप्रीत बुमराह को भी जाता है। वास्तव में यह सेमीफाइनल मैच था भारतीय टीम के समर्थक जसवीर सिंह ने कहा कि आज इस मैच को देखकर वास्तव में सेमीफाइनल मैच का एहसास हुआ है। संजू सैमसन, शिवम दुबे और तिलक वर्मा के अलावा बोलिंग में अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की जीत के सूत्रधार रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका ने यूक्रेन से मांगी मदद! जेलेंस्की बोले- ईरानी ड्रोन्स से निपटने को भेज रहे एक्सपर्ट
    Next Article
    रिक्शा पर बैठकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे अभिनेता राकेश बेदी:गलियों में पैदल घुमे,बोले- मजेदार एडवेंचर बन गई काशी यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment